VIDEO: दबंगई दिखाने मारपीट का वीडियो फेसबुक में किया वायरल, पुलिस नें पकड़ा तो निकली सारी हेकड़ी... अब मांग रहा माफी...
रायपुर 9 अप्रैल 2022। मारपीट कर वीडियो को फेसबुक पर अपलोड करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सचिन गौतम 26 वर्ष निवासी कोटा सरस्वती नगर है।
दबंगई दिखाने मारपीट, वीडियो फेसबुक में किया वायरल, रायपुर पुलिस नें पकड़ा तो निकली सारी हेकड़ी,... अब मांग रहा माफी pic.twitter.com/ZvnwlCt2uB
— NPG.News (@newpowergame) April 9, 2022
दरअसल आज सुबह से ही एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा था। इस वीडियो की जानकारी मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सरस्वती नगर पुलिस ने आरोपी सचिन गौतम को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के द्वारा वायरल वीडियो के बारे में पूछा गया तो पता चला कि, वीडियो पिछले साल का है और आरोपी ने जगदलपुर में एक युवक से मारपीट के दौरान ये वीडियो बनाया था। आरोपी अब अपने फेसबुक पर एक माफी का वीडियो अपलोड़ कर लोगों से माफी मांग रहा है।
फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 341, 294, 324, 506 326 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया गया है।