सड़क पर खाई के ऊपर लटक गया ट्रक!...तीन दिनों तक मौत के मुंह में झूलता रहा, देखें सांस रोक देने वाला वीडियो

Update: 2022-01-27 02:30 GMT

नईदिल्ली 27 जनवरी 2022 I  सोशल मीडिया की दुनिया भी अजीब है. यहां एक के बाद एक वीडियो वायरल होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें पहाड़ी रास्ते से गुजर रहा एक ट्रक सड़क निर्माण के दौरान घाटी के किनारे पर फंसा नजर आ रहा है. यह ट्रक न सिर्फ फंसा हुआ है बल्कि घाटी में दुर्घटनाग्रस्त होता भी दिख रहा है. ट्रक का ड्राइवर बिना सड़क का रूट जाने ही गाड़ी लेकर आगे बढ़ गया, लेकिन उसने शायद अंदाजा नहीं लगाया होगा कि आगे क्या है. सोशल मीडिया पर सांस रोक देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. मिस्टर वू द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक माल वाहक ट्रक पहाड़ के किनारे लटका हुआ है. उसका आधा हिस्सा सकड़ पर, जबकि आधा हिस्सा हवा में लटका हुआ है. ट्रक का मुंह खाई की तरफ झुका हुआ है. यह मंजर इतना भयानक है कि इसे देखकर किसी के भी रौंगटे खड़े हो जाएं. 'डेली स्टार' की एक खबर के मुताबिक, जिस जगह ये ट्रक फंसा हुआ था, उसके नीचे बहुत ही गहरी खाई है. ट्रक करीब 330 फीट ऊपर लटका हुआ था. गनीमत ये रही कि ट्रक ड्राइवर को बाल-बाल बचा लिया गया. उसे किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं पहुंचा.

पहाड़ की घुमावदार सड़कों पर ड्राइविंग करना बेहद मुश्किल होता है। 1 जनवरी को एक ट्रक ड्राइवर ऐसी ही एक सड़क पर ट्रक लेकर जा रहा था जब उसके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। ड्राइवर एक संकरे हाइवे पर अपना ट्रक लेकर जा रहा कि तभी उसकी गाड़ी फिसलकर 330 फीट गहरी एक चट्टान पर लटक गया। हालांकि इस हादसे में वह बाल-बाल बच गया। इसका वीडियो 1 जनवरी को एक स्थानीय टूर गाइड वू ने रेकॉर्ड किया था। डेलीस्टार की रिपोर्ट के अनुसार भारी माल वाहन उत्तरी चीन में एक पहाड़ के किनारे बने खतरनाक हाइवे पर मुड़ते वक्त फंस गया जिसके एक तरफ पहाड़ और एक तरफ गहरी खाईं थी। ट्रक का अगला सिरा सड़क से उतर गया और 330 फीट गहरी एक खाईं पर लटक गया। अच्छी खबर यह रही कि ड्राइवर को बचा लिया गया और घटना से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। वू उस वक्त ट्रक के पीछे चल रहे थे। 

Full View

इस वीडियो को देखकर समझा जा सकता है कि आखिर यहां क्या हुआ होगा. एक ट्रक ड्राइवर किसी पहाड़ी सड़क पर बड़ी गाड़ी चला रहा होगा. लेकिन जब वह ऊंचाइयों पर पहुंचता है तो हैरान रह जाता है. ट्रक चालक जिस सड़क पर गाड़ी चला रहा था वह बहुत संकरी थी और एक समय में सिर्फ एक ही वाहन गुजर सकता था. आगे निर्माण कार्य चल रहा था इसलिए ट्रक को वहीं रुकना पड़ा. लेकिन इसके बाद जो हुआ वो देखने लायक था. ट्रक आगे या पीछे नहीं जा सकता था. एक बार तो ऐसा लगा कि ऐसा लगा कि कहीं ट्रक खाई में न गिर जाए. ऐसी बुरी स्थिति में अगर कोई फंस जाता है तो उसका दिमाग काम करना बंद हो जाता है. ट्रक चालक एक पहाड़ी सड़क और बेहद ही गहरे खड्डे में फंस गया और वह कुछ नहीं कर सका. इस वीडियो को memewalanews नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है. इस वीडियो पर लोग अपनी प्रतिक्रिया भी देने लगे हैं. वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'अब क्या होगा?'

Tags:    

Similar News