एसपी पत्नी के साथ हाथी देखने चले गए जबकि, वन मंत्री अकबर ने आदेश जारी कर हाथी प्रभावित इलाकों में जाने पर दी है ये चेतावनी...

Update: 2021-11-03 16:12 GMT

रायपुर, 3 नवंबर 2021। जीपीएम जिले के पुलिस कप्तान त्रिलोक बंसल आज हाथी के दौड़ाने के दौरान गिरने से जख्मी हो गए। पत्थर पर गिर जाने से उनके सिर में जख्म है, उन्हें चेकअप के लिए बिलासपुर लाया जा रहा है। एनपीजी न्यूज को उनसे पूरी सहानुभूति है....वे जल्द स्वस्थ्य हो जाएं।

लेकिन, ये सवाल तो उठते ही हैं कि अगर आज उनके साथ कोई बड़ी घटना हो जाती तो छत्तीसगढ़ की देश भर में कितनी बदनामी होती। बस्तर को वैसे ही नक्सलियों घटनाओं को लेकर जाना जाता है। अगर हाथी से किसी पुलिस अधीक्षक को कोई नुकसान पहुंचता तो संदेश यही जाता कि छत्तीसगढ़ नक्सलियों के साथ हाथियों से अंक्रांत हो गया है।

जबकि, पिछले महीने ही वन मंत्री मोहम्मद अकबर ने वन विभाग के शीर्ष अधिकारियों की बैठक ली थी। इसके बाद उनके तरफ से एक बयान जारी हुआ था कि हाथी प्रभावित इलाकों में लोग खामोख्वाह न जाए। हाथी भ्रमण इलाकों में अगर कोई जाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लेकिन, ताज्जुब है एसपी जैसे जिम्मेदार अधिकारी ग्रामीणों के साथ हाथी देखने चले गए। वो भी अपनी पत्नी के साथ। बताते हैं, ग्रामीणों ने एसपी को हाथियों का लोकेशन जिस दिशा में बताया था, उस तरह वे अपनी पत्नी के साथ बढ़ रहे थे। तभी पीछे से तीन हाथी आ गए। एसपी की पत्नी भागते समय नाले में गिर गई। उन्हें बचाने के लिए एसपी दौड़े...उनका पैर फिसल गया और वे चट्टान पर गिर पड़े। उनके सिर में गहरा घाव हो गया। बाकी उनकी स्थिति उनकी ठीक है। उन्हें आगे की चेकअप के लिए बिलासपुर लाया जा रहा है।

हमारे पेंड्रा रिपोर्टर के मुताबिक गजदल को देखने पेंड्रा के पास अमारु गाँव पहुँचे कप्तान त्रिलोक बसंल को सर में चोट आई है। हाथी के दल के बीच घिरने की आशंका से हड़बड़ाहट में कप्तान त्रिलोक बसंल ग्रामीणों के साथ वापस भागे और पत्थर से टकराकर गिर गए। खबरें हैं कि वे पत्थर पर ही सर के बल गिरे। जिससे सर के एक हिस्से में गहरी चोट है जिस पर जीपीएम ज़िला अस्पताल में टाँके लगाए गए हैं।

कप्तान ने ज़िला अस्पताल से ही परिजनों से फ़ोन पर चर्चा की और कुशल होने की सूचना दी।कप्तान को पुलिस अधिकारी साथ लेकर बिलासपुर निकले हैं और कुछ ही देर में पहुँच जाएँगे।

सर पर चोट उन्हें भीतरी तो नहीं है इसके लिए उनकी पूरी जाँच की जाएगी। अपोलो में यदि सर पर आतंरिक चोट गंभीर पाई जाती है और उन्हें बेहतर अस्पताल भेजे जाने की सिफ़ारिश चिकित्सक करते हैं तो पहले उन्हें रायपुर लाया जा सकता है।

सोशल मीडिया में अजब-गजब

एसपी के भागने के दौरान गिरने पर सोशल मीडिया में चलने लगा हाथी ने एसपी को सूंड से उठाकर पटक दिया। किसी में आया उनकी पत्नी को उठाकर पटक दिया। जबकि, हाथी दोनों के पास पहुंचा ही नहीं था। और फिर समझने की बात है, हाथी अगर सूंड से उठा लेगा तो फिर उसकी कल्पना की जा सकती है...?


Similar News