आईएएस एसोसियेशन का प्रेशर काम आ गया...चप्पल लेकर दौड़ाने वाली महिला नेत्री के खिलाफ अपराध दर्ज, जातिसूचक गाली देने की रिपोर्ट महिला ने अजाक थाने में की थी

Update: 2021-12-25 15:29 GMT

मुंगेली, 25 दिसंबर 2021। जिला पंचायत सीईओ रोहित व्यास के साथ दुर्व्यवहार मामले में जरहागांव पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य लैला ननकू भिखारी के खिलाफ के अपराध दर्ज कर लिया है।

ज्ञातव्य है, महिला नेत्री के खिलाफ कार्रवाई करने आईएएस एसोसियेशन कल चीफ सिकरेट्री अमिताभ जैन से मिला था। कल मंत्रालय में लंच आवर में एसोसियेशन की अहम मीटिंग हुई थी। जिसमें काफी रोष व्यक्त किया गया।

इसके बाद जरहागांव पुलिस ने महिला सदस्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

Tags:    

Similar News