नगरीय निकाय चुनाव बीरगांव निगम में एक तरफ़ा चली सत्तू भईया की..मतों के समीकरण में प्रभावी है ब्राम्हण.. लेकिन टिकट ना देने पर बोले - "दावा नहीं आया....

Update: 2021-12-02 07:45 GMT

रायपुर,1 नवंबर 2021। चालीस वार्ड वाले बीरगांव नगर निगम की सूची कांग्रेस ने जारी कर दी है। शायद यह इकलौता निगम होगा जहां बतौर विधायक एक ही शख़्स की चली और मुकम्मल चली। वे शख़्स हैं क्षेत्रीय विधायक सत्यनारायण शर्मा याने सत्तू भैया।

सत्तू भईया के एक तरफ़ा चलती का यह नायाब उदाहरण है। चयन समिति की बैठक के भीतरखाने से आई खबरों के मुताबिक़ बीरगांव को लेकर हर वार्ड पर नाम सत्यनारायण शर्मा ने तय किया और किसी ने भी कोई विरोध नहीं किया।

लेकिन इस एकतरफ़ा मुक़ाबले में अकेले दौड़ कर अकेले जीतने वाले सत्तू भईया जिस बीरगांव के पार्षद टिकट तय कर गए वहाँ क़रीब बीस हज़ार से उपर ब्राम्हण मतदाता है,इन्हे निर्णायक माना जाता है। लेकिन बीरगांव की चालीस सीटों जिनमें से 23 सामान्य है वहाँ पर कोई चेहरा ब्राम्हण नहीं है, चुंकि हर सीट पर चली सत्तू भईया की ही तो यह लिखना ग़लत नहीं होगा कि, किसी भी सीट पर सत्तू भईया ने किसी पंडित जी को टिकट नही दी।

हालाँकि सत्तू भईया ने इस मसले को लेकर चिर परिचित शैली में दो टूक जवाब दिया है

"देखिए, चुनाव जीतने के लिए लड़ा जाता है, हर समीकरण की अहमियत है,आप जिस वर्ग की बात कर रहे हैं, वहाँ से केवल एक दावेदार आया वो जीत नहीं सकता था.. तो कैसे करते.. बाक़ी जहां तक प्रतिनिधित्व का मसला है तो वह भी होगा..वक्त आने पर"

Similar News