शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनकी पत्नी व बेटे का पार्थिव शरीर वायु सेना के विमान से रायगढ़ पहुंचा... अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब... लोगों की ऑंखें हुई नम

Update: 2021-11-15 07:43 GMT

रायगढ़ 15 नवम्बर 2021। उग्रवादियों के हमले में शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी और उनकी पत्नी व बेटे का पार्थिव शरीर रायगढ़ ला लिया गया है। कर्नल का पार्थिव शरीर सेना के विशेष विमान से लाया गया है। रायगढ़ में देश के वीर सपूत को सलामी देने के लिए काफी संख्या के लोग पहुंचे हुए है। 

Full View

आज दोपहर एक बजे रामलीला मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। सांसद रायगढ़ गोमती साय, विधायक रायगढ़ प्रकाश नायक, विधायक लैलूंगा चक्रधर सिदार, जिला पंचायत अध्यक्ष निराकार पटेल, कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा रायगढ़ शहर के हजारों लोगों ने एयरपोर्ट में शहीद को श्रद्धांजलि दी।

बता दें, शनिवार को मणिपुर में जब कर्नल अपने परिवार के साथ निरीक्षण के लिए निकले थे। इस दौरान घाट लगाए उग्रवादियों ने उनपर हमला कर दिया था। 

Similar News