दूल्हे ने की ऐसी हरकत: पिता ने बेटी की शादी करने से किया इंकार... फिर उसी मंडप में दुल्हन ने दूसरे युवक के साथ ले लिए फेरे .. बारात पहुंची थाने
चुरू 17 मई 2022. राजस्थान के चूरू जिले में एक दूल्हे को अपने दोस्तों के संग डीजे पर हुड़दंग मचाना मंहगा पड़ गया. गुस्से में आई दुल्हन ने पूरी बारात को वापस लौटा दिया. साथ ही आक्रोशित दुल्हन के परिजन और गांव वालों ने लड़की की शादी कहीं और करा दी. दूल्हे पक्ष ने अब पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है.
मामला चुरू जिले के राजगढ़ तहसील के चेलाना गांव का है. 15 मई को हरियाणा के सिवानी वार्ड संख्या 10 निवासी अनिल पुत्र महावीर जाट बारात लेकर राजगढ़ के चेलाना बास अपनी दुल्हन मंजू को लेने पहुंचा था. रात करीब 9 बजे बारात निकली थी और दुल्हन के घर पहुंचते ही करीब डेढ सौ लोग डीजे की धुन पर थिरकने लगे. डीजे की धुन और शराब के नशे में बाराती ऐसे डूबे कि रात 3 बजे तक डांस करते रहे और इस दौरान दुल्हन मंडप में दूल्हे का इंतजार करती रही.
रात 3 बजे तक दूल्हे के मंडप में नहीं पहुंचने से शादी की रस्में भी रुक गईं. इस बात से दुल्हन पक्ष के लोग नाराज हो गए. इसके बाद दुल्हन पक्ष ने जब बारातियों को हुड़दंग बंद करने को कहा तो वो नाराज होकर झगड़ा करने लगे. दूल्हे के बहनोई और फूफा ने कहा कि हमारी मर्जी के बिना दूल्हा आगे नहीं जा सकता है.वहीं दूसरी तरफ फेरों का शुभ मुहूर्त निकल गया जो 1 बजकर 15 मिनट पर था. जब दूल्हा बार-बार कहने पर भी समय पर नहीं पहुंचा तो दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी किसी अन्य लड़के से कराने का फैसला कर लिया.रात में उसी मंडप में दुल्हन के परिजनों ने दुल्हन की शादी किसी दूसरे लड़के से करा दी और जब वो गाड़ी में बैठकर ससुराल के लिए विदा होने लगी तो दूल्हे को होश आया.
ग्रामीणों ने बताया कि दूल्हे के जीजा से बार बार निवेदन करने के बाद भी नहीं माना सादी में फेरों का मुहरत सवा एक बजे का था, लेकिन दूल्हा मंडप पर 3 बजे तक नहीं पहुंचा दुल्हन पक्ष से निवेदन किया तो जीजा ने कहा मेरी मर्जी के बगैर दूल्हा एक कदम आगे नहीं जाएगा. इसी बात पर विवाद बढ़ गया और मामला थाने तक पहुंच गया और बारात को बेरंग लौटना पड़ा.