नशे का इंजेक्शन घर पर बेच रही थी युवती... पुलिस ने पांच को किया गिरफ्तार...भारी मात्रा में टैबलेट और इंजेक्शन भी जब्त
बिलासपुर 22 मार्च 2022। नशे के कारोबार में संलिप्त युवती और एक युवक समेत तीन नाबालिकों को पुलिस ने पकड़ा हैं। एंट्री क्राइम यूनिट व सिविल लाईन पुलिस के द्वारा की गई। कार्रवाई में बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ जब्त किया गया हैं। वही नशे के कारोबार में युवती व नाबालिकों की संलिप्तता मिलने से पुलिस भी भौचक है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में नशे के अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस ने अपने मुखबिरों को सक्रिय किया हुआ था। मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर दो अलग अलग जगह रेड कार्रवाई को अंजाम दिया गया हैं।
पुलिस को कल सूचना मिली थी कि सिविल लाईन थाना क्षेत्र के मिनी बस्ती जरहाभाठा में रहने युवती सिविल लाईन थाना क्षेत्र के ही चंदेला नगर में एक किराए का मकान लेकर अपने रिश्तेदारो के सहयोग से अवैध नशीले टैबलेट व बिक्री का कारोबार सन्चालित कर रही है। सूचना पर चंदेला नगर के मकान की घेराबन्दी कर रेड की गई। रेड में 22 वर्षीय पल्लवी जांगड़े व 26 वर्षीय संजू टण्डन के अलावा एक अन्य नाबालिक मिला। मकान की तलाशी लेने पर नाइट्राजिपम के 8 हजार नग टैबलेट,रेकसोजिसिस ब्यूप्रोनारफीन के 763 नग इंजेक्शन मिले। इसके अलावा बिक्री रकम 27 हजार रुपये व दो नग मोबाइल मिला।
इसी तरह मुखबिर से सूचना मिली कि सिविल लाईन थाना क्षेत्र के मिनी बस्ती जरहाभाठा में एक युवक्ति नशीला पदार्थ बेच रही हैं। पुलिस व एंटी क्राइम की सँयुक्त टीम ने घेराबंदी कर उक्त मकान की तलाशी ली। मकान में एक नाबालिक लड़की मिली व घर के पास ही एक नाबालिक लड़का मिला। दोनो के पास से नाइट्रोजन 10 एमजी के 4500 नग टैबलेट ब्यूरोनारफिन के 1173 नग इंजेक्शन,एविल इंजेक्शन 10 एमएल के 460 नग इंजेक्शन एक आईफोन जब्त किया गया।
पुलिस ने तीनों नाबालिकों व मिनी बस्ती निवासी 22 वर्षीय युवती व 26 वर्षीय संजू जांगड़े के खिलाफ एनडीपीएस की कार्यवाही की हैं।