प्रेमी से मिलने बाघों से बचते मगरमच्छ से भरी नदी पारकर भारत पहुंची युवती... प्रेमी संग लिए फेरे, फिर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Update: 2022-06-02 15:20 GMT

कोलकाता 2 जून 2022। प्यार तो सब करते हैं लेकिन कोई-कोई ही ऐसा होता है जिनका प्यार इतिहास बन जाता है... ठीक ऐसा ही प्यार कर दिखाया है बांग्‍लादेश की एक युवती ने...सोशल साइड पर हुई दोस्‍ती और प्‍यार के बाद बांग्‍लादेश की ये युवती अवैध रूप से भारत के पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर अपने बॉयफ्रेंड से शादी रचा ली है, लेकिन अब बिना पासपोर्ट के होने के चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस लड़की का नाम कृष्णा मंडल है और उसकी उम्र महज 22 साल है।

दरअसल, कृष्णा मंडल नाम की युवती बांग्लादेश के सतखीरा की रहने वाली है। उसकी जान पहचान फेसबुक पर कोलकाता के अभिक मंडल से हुई। फेसबुक पर ही दोनों का प्यार परवान चढ़ा, जिसके बाद युवती अपने प्रेमी के साथ शादी करने की सोची, लेकिन भारत जाने के लिए पासपोर्ट नहीं था। लिहाजा वह सुंदरवन के जंगलों व नदी को पार करते हुए भारत पहुँच गयी।

कृष्णा बिना पासपोर्ट के भारत पहुंची और कोलकाता के एक मंदिर में अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। इधर जैसे ही पुलिस को इस बात की खबर मिली की कृष्णा बिना पासपोर्ट के भारत आई है तो उसे नरेंद्रपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया। अब कृष्णा को वापस बांग्लादेश भेजने की तैयारी की जा रही है।

बता दें कि सुंदरवन के घने जंगलों का क्षेत्रफल भारत से लेकर बांग्लादेश तक फैला हुआ है। भारत मे इसका 40 प्रतिशत तो बांग्लादेश में सुंदरवन का 60 फीसदी हिस्सा फैला हुआ है। ये पूरा जंगल जंगली जानवर और बाघों से भरा हुआ है। सुंदरवन से एक नदी भी बहती है। युवती प्रेमी से मिलने की चाह में तमाम खतरों को पार करते हुए भारत पहुचीं। 

Tags:    

Similar News