15 सीटों पर आज सुलझेगा गतिरोध.. 13 निगम की और दो नगर पालिका की सीटों पर सर्वे रिपोर्ट के बाद जारी हो सकती है कांग्रेस की पूरी सूची

Update: 2021-12-01 04:34 GMT

Chhattisgarh ACB-EOW Raid

रायपुर,1 दिसंबर 2021। राजीव भवन में कल क़रीब साढ़े पाँच घंटे से उपर की मैराथन बैठक में तमाम क़वायद के बावजूद पंद्रह सीटों पर मसला फँस ही गया। इन सीटों में कुछ नाम पैनल में एक ही थे पर उनमें कई वरिष्ठों ने ना केवल आपत्ति जताई बल्कि हैरान भी हुए, नतीजतन ऐसी कुल पंद्रह सीटों पर फ़ैसला आज शाम तक हो सकता है।

इन पंद्रह सीटों में तेरह नगर निगम की है तो दो सीटें नगर पालिका की हैं। नगर पालिका में सारंगढ नगर पालिका की वार्ड नंबर एक की सीट है, सूत्र की खबर हैं कि इस के लिए संगठन की ओर से बनाए पैनल से जो नाम आया उसे लेकर चयन समिति के वरिष्ठ लोग भी चौंक गए। देर रात तक इस सीट के लिए तीन पूर्व विधायक और दो पूर्व विधायक प्रत्याशी वरिष्ठों से संपर्क कर अपनी बात रखने की क़वायद करते देखे गए, और आख़िरकार सारंगढ नगर पालिका की यह सीट भी उस सूची में शामिल हो गई जिस पर आज शाम तक फ़ैसला होना है।

सारंगढ नगर पालिका के साथ साथ बीरगांव की छ सीटें चरौदा की चार सीटें और भिलाई की तीन सीटें भी "सस्पेंस लिस्ट" में शामिल है।

खबरें हैं कि इन सभी सीटों पर सर्वे रिपोर्ट भी तलब की गई है।

Similar News