जीएसटी में पदस्थ क्लर्क ने की खुदकुशी: सुसाइड नोट में लिखा- जान से मारने की धमकी देते हैं... इसलिए फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा हूँ...

Update: 2022-04-28 14:51 GMT

रायपुर 28 अप्रैल 2022। जीएसटी दफ्तर में क्लर्क के पद पर पदस्थ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें कारोबारी सहित कुछ लोगों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र के रविग्राम का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक का नाम गंगा मारकंडे था, जो तेलीबांधा स्थित जीएसटी आफिस में क्लर्क के पद पर थे। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमे लिखा है...जान से मारने की धमकी देते हैं, जिसके कारण मैं और मेरा परिवार डरा हुआ है। इसलिए मैं फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा हूं। मृतक ने एक कारोबारी सहित तीन लोगों पर खुद को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। फिलहाल इस मामले में तेलीबांधा थाना प्रभारी सोनल ग्वाला ने बताया कि, सुसाइड नोट में जिनका नाम है, उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही इस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Tags:    

Similar News