राजधानी पुलिस ने निकाला छूरेबाज लुटेरों का जूलूस गलियों में घूमते हुए बोले बदमाश "नहीं करेंगे बदमाशी.. माफ़ करो माफ करो"
रायपुर,17 नवंबर 2021। राजधानी के गुढियारी इलाक़े में कपड़ा दुकान में सेल्समैन का काम करने वाले युवक को घर लौटते समय पैसे लूटने की कोशिश करने वाले और पैसा ना मिलने पर छूरा चलाकर भागने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ उनका जूलूस निकाल दिया। जिस दौरान इन बदमाशों का जूलूस निकाला गया वो पुलिस घेरे में बोलते जा रहे थे
"नहीं करेंगे बदमाशी.. माफ़ करो माफ करो.. नहीं करेंगे ग़लत काम..माफ़ करो माफ करो.."
रायपुर पुलिस ने निकाला छूरेबाज लुटेरों का जूलूस गलियों में घूमते हुए बोले बदमाश "नहीं करेंगे बदमाशी.. माफ़ करो माफ करो" pic.twitter.com/H5r9jm5od7
— NPG.News (@newpowergame) November 17, 2021
पुलिस ने मामले में सौरभ राजपूत अक्षय यादव कुलदीप वर्मा और एक अन्य को गिरफ़्तार किया है। आरोपियों में एक अन्य नाबालिग है। कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने कहा
"पुलिस अपराधियों से सख़्ती से निपटेगी.. किसी सूरत गुंडों बदमाशों को कोई रियायत का भ्रम नहीं पालना चाहिए.. जिस गली मोहल्ले में गुंडे दहशत फैलाएँगे उसी इलाक़े में उनका जुलूस निकलेगा"