युवक की मिली लाश, हेलिकॉप्टर की लेंडिंग के लिए बनाये गए गड्ढे में मिला शव....
दुर्ग 28 अक्टूबर 2021। भिलाई -3 थाना में आज उस वक्त हड़कम्प मच गया जब वहां पानी भरे हुए गड्ढ़े नुमे जगह से एक युवक की लाश मिली। हेलीकॉप्टर की लेंडिंग के लिए वहां हेलिपैड बनाया गया है। मृतक युवक की उम्र लगभग 25-30 वर्ष लग रही हैं। और एसा अंदेशा लगाया जा रहा हैं कि युवक नशे में रहा होगा और उस दौरान गड्ढे में गिरकर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ने लाश को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
लाश दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही हैं। हेलिपैड बनने के बाद थाना परिसर के चारो तरफ बाउंड्री बाल बना कर घेरा किया गया था। थाना में आने के लिये एक मुख्य दरवाजे के साथ ही पुलिस क्वार्टरो में आने के लिये एक गेट बनाया गया हैं। आशंका है कि, युवक ईसी में से किसी गेट से अंदर आया होगा। आस पास के लोगो ने युवक को कुछ दिनों पूर्व चक्कर लगाते भी देखा था। पुलिस शहर के सभी थानों की गुमशुदगी चेक कर रही है जिससे ये पता लग सके कि युवक के गुमने की कहीं शिकायत तो दर्ज नही हुई है।