एक्ट्रेस ने चुराया पर्स...पुलिस ने किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान बैग से मिली चोरी की रकम...

Update: 2022-03-13 08:01 GMT

मुंबई 13 मार्च 2022 I  राजधानी कोलकाता में एक चौंकाने वाली घटना घटी है. साल्टलेक में चल रहे कोलकाता पुस्तक मेला 2022 के परिसर से शनिवार को एक महिला को पॉकेटमारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार महिला का नाम रूपा दत्ता है. उसे बिधाननगर उत्तर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पूछताछ के दौरान पुलिस को यह जानकारी मिली कि गिरफ्तार महिला बांग्ला फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं. अभिनेत्री के नाम का खुलासा होने के बाद पुलिस हतप्रभ है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि टॉलीवुड की इस नायिका आखिर पुस्तक मेले में पॉकेटमारी क्यों कर रही थी. पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू की है.

शक होने पर पुलिस ने महिला से पूछताछ शुरू की. इसके साथ ही बैग की तलाशी भी ली, जिसमें पुलिस को कई मनी बैग मिले. सूत्रों के मुताबिक, पुलिस को एक्ट्रेस के पास से 75 हजार रुपये भी बरामद हुए हैं. पुलिस के मुताबिक रूपा दत्ता वही अभिनेत्री हैं, जिन्होंने कुछ साल पहले अनुराग कश्यप पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था. पुलिस पूछताछ में इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आखिरकार एक्ट्रेस के पास इतने पैसे आये कहां से. इस दौरान महिला ने पॉकेटमारी की बात कबूली है. महिला का कहना है कि वो अलग-अलग मेलों, इवेंट्स और भीड़-भाड़ वाली जगह पर जा कर लोगों की पर्स चोरी किया करती थी. अंतरराष्ट्रीय पुस्तक मेला के समय महिला की ये चलाकी काम नहीं आई और पुलिस ने उसे धर दबोंचा. हर कोई इस बात से हैरान है कि आखिर एक एक्ट्रेस लोगों की पर्स पर हाथ कैसे मार सकती है. रूपा दत्ता एक पॉपुलर एक्ट्रेस हैं, जो कई सीरियल्स और फिल्म में नजर आ चुकी हैं. वो अकसर ही बड़े-बड़े आयोजनों का हिस्सा बनती थीं. एक्ट्रेस के पास से एक डायरी भी मिली है, जिसमें अब तक की सारी रकम का हिसाब नोट है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. जल्द ही पता चल जायेगा कि वो ये सब क्यों कर रहीं थीं.

Tags:    

Similar News