टेरर फ़ंडिंग केस का फ़रार आरोपी आठ बरस बाद राजधानी पुलिस की गिरफ़्त में: मामले में शेष आरोपियों को हो चुकी है दस बरस की सजा..

Update: 2021-12-07 18:10 GMT

रायपुर,7 दिसंबर 2021। साल 2013 में उजागर हुए सिमी टेरर फ़ंडिंग केस में फ़रार राजू खान को राजधानी पुलिस ने दुर्गापुर से गिरफ़्तार कर लिया है। इस केस में पकड़ाए शेष चार आरोपियों में तीन को दस साल की सजा हो चुकी है जबकि एक अन्य बरी हो चुका है।

पुलिस ने बताया है कि कश्मीर से संबंध रखने वाला राजू खान सिमी और इंडियन मुजाहिद्दीन का सदस्य है।पाकिस्तान से आया पैसा इसके खाते में धीरज साव ने डलवाया था। राजू खान दुर्गा स्टील प्लांट में काम करता था और वहाँ से 2016 में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले लिया था।

राजधानी पुलिस इससे पूछताछ कर रही है। हालाँकि आरोपी राजू खान की सहजता चकित कर रही थी।

Similar News