भयानक अग्निकांड: बिल्डिंग में आग लगने से 27 की मौत, कई लापता, दो दमकल कर्मी भी लोगों को बचाते दम तोड़ा

Update: 2022-05-14 03:28 GMT

नई दिल्ली, 14 मई 2022। दिल्ली के मुंडका इलाके की एक बिल्डिंग में लगी आग से 27 लोगों की जान चली गई। कई लोग लापता बताए जा रहे है। मृतकों में दो दमकल कर्मी शामिल बताए जा रहे हैं।

कल शाम जिस बिल्डिंग में आग लगी, उसमे कई कंपनियों के कार्यालय हैं। आग लगते ही पूरी बिल्डिंग धुएं से भर गई। तीन मंजिला इमारत में किसी को कुछ दिखाई नहीं पड़ रहा था। कई लोग छत से कूदते दिखाई दिए। देर रात बिल्डिंग से 27 लाशें बरामद की गई। कई लोग लापता बताए जा रहे हैं। परिजनों को आशंका है कि वे अग्निकांड के शिकार हो गए।

लोगों को बचाने के दौरान दो दमकल कर्मी भी आग की चपेट में आकर जन गवां दिए। पुलिस ने बिल्डिंग के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है। मृतकों को 2 लाख का मुआवजा देने का एलान किया गया है।

Tags:    

Similar News