शिक्षकों के हड़ताल से परीक्षा पर गहराया संकट... शिक्षक विहिन स्कूलों में परीक्षा आयोजित करवाना होगी बड़ी चुनौती...
रायपुर 27 दिसम्बर 2021। सहायक शिक्षकों की चल रही हड़ताल के चलते 29 दिसम्बर से होने वाली मिड लाइन परीक्षा पर संकट गहरा गया हैं। उन स्कूलों में परीक्षा के आयोजन में संशय बरकरार हो गया है, जहां एकल शिक्षकों के भरोसे स्कूल सन्चालित हो रहे थे। बताते चले कि 11 दिसम्बर से वेतन विसंगति दूर करने की मांग को लेकर प्रदेश भर के शिक्षको ने राजधानी रायपुर में धरना दिये हुए है।
धरने के कारण प्रदेश भर के स्कूलों का संचालन प्रभावित हुआ है। उन स्कूलों में ज्यादा तकलीफ है जहां सिर्फ प्रधान पाठक ही स्कूलों में बच गए हैं। ऊन्हे ही पूरा स्कूल सम्हालना पड़ रहा है। उन स्कूलों की स्थिति तो और भी दयनीय हो गयी हैं जहां सहायक शिक्षक ही प्रधान पाठक के चार्ज में थे। एसे स्कूल अन्य टीचर न होने से शिक्षक विहीन हो गए हैं। शिक्षक विहीन स्कूलों में पड़ोस के स्कूलों से टीचरो को अटैच किया गया है। जो यथा सम्भव क्लास लेते हैं। पर अपने स्कूलों में भी कक्षाओं का संचालन इन्हें करना पड़ता हैं। कई स्कूलों के अटैच शिक्षक इस वजह से सिर्फ मध्याहन भोजन करवा कर ही वापस लौट जाते है।
इस बीच स्कूल शिक्षा विभाग ने 29 दिसम्बर से कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के मिड लाइन परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। जिसके तहत कक्षा पहली से पांचवी तक की परीक्षा 29 दिसम्बर से 1 जनवरी तक सुबह 8 से 10.30 तक होगी तो वही 6 वी से 8 वी तक कि परीक्षा 29 दिसम्बर से 4 जनवरी तक सुबह 11 से दो तक होगी। पर कई स्कूलों के हड़ताल के चलते शिक्षक विहीन होने के चलते परीक्षा सन्चालित करने में दिक्कत आएगी। जिन स्कूलों में दूसरे स्कूल के टीचरों को अटैच किया गया है उन्हें भी अपने स्कूलों में परीक्षाए आयोजित करानी हैं लिहाजा उन्हें भी दो दो जगह परीक्षाए आयोजित करवाने में दिक्कत आएगी।
क्या हैं मिड लाइन परीक्षा:-
पूर्व में होने वाली तिमाही,व अर्द्धवार्षिक परीक्षा को अब मिड लाइन परीक्षा कही जाती है। यह परीक्षा 50 नम्बर की होती हैं जिसमे तीस नम्बर वर्तमान कक्षा की व 20 नम्बर की निचली कक्षाओ का सिलेबस रहता है। साल में दो मिड लाइन परीक्षा होती है व अंतिम में एक एंड लाइन(वार्षिक परीक्षा) होती है। तीनो परीक्षा के परिणामो को मिला कर अंतिम परीक्षा फल जारी किए जाते हैं।
प्रधान पाठक संघ ने की परीक्षा स्थगित करने की मांग:-
प्रधान पाठक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सीके महिलांगे ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर सहायक शिक्षक एलबी के अनिश्चित कालीन हड़ताल के कारण अर्ध वार्षिक परीक्षा मिड लाइन सत्र 2021-22 को स्थगित कर के नया समय सारणीं घोषित करने की मांग की है। जिससे कि बच्चो का सही आंकलन व मूल्यांकन हो सकें।