शिक्षकों का चक्काजाम स्थगित...धरना स्थल के चारों तरफ ही करेंगे शांति मार्च...तीन बजे किसान नेता टिकैत के समर्थन देने आने का फेडरेशन के अध्यक्ष ने किया दावा

Update: 2021-12-20 08:25 GMT

रायपुर 20 दिसम्बर 2021- शिक्षकों की आज राजधानी में होने वाला चक्काजाम टल गया हैं। शनिवार को अपनी मांगों को लेकर शिक्षक फेडरेशन ने राजधानी में चक्काजाम का निर्णय लिया था। पर आज जाम करने का फैसला स्थगित कर दिया गया है। इस सम्बंध में सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मनीष मिश्रा ने बताया कि आज 20 दिसंबर को हमारा चक्का जाम का कार्यक्रम था लेकिन जिला प्रशासन द्वारा किसी प्रकार की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण आज धरना स्थल बूढ़ा तालाब से हम समस्त सहायक शिक्षक रैली के रूप में बूढ़ा तालाब के चारों तरफ शांति मार्च करेंगे तथा वापस धरना स्थल बूढ़ा तालाब में बैठेंगे। मनीष मिश्रा ने आगे बताया कि आज 3:00 बजे राकेश टिकैत जी हमारी मंच पर समर्थन करने आएंगे।

Tags:    

Similar News