हवा में अटका झूला: आधे घंटे तक झूले में उल्टे लटके रहे लोग, काफी मशक्कत के बाद उतारा गया

Update: 2022-05-28 18:29 GMT

Chhattisgarh ACB-EOW Raid

कोरबा, 28 मई 2022। मीना बाजार में हवाई झूले का आनंद ले रहे लोगों की जान उस समय हवा में अटक गई, जब तकनीकी खराबी की वजह से झूला उल्टा लटक गया। लगभग आधे घंटे तक लोग इसी तरह उल्टे लटके रहे। बड़ी मुश्किल से उन्हें उतारा गया।

बुधवारी बाजार इलाके में मौज मेला (मीना बाजार) लगा है। रात करीब 8-9 के बीच लोग मेले का आनंद ले रहे थे, तभी अचानक चीख-पुकार मची, तब लोगों का ध्यान झूले की ओर गया। झूला ऊपर जाकर फंस गया था और लोग उल्टे लटक रहे थे। डर के कारण झूले में सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे थे। इस बीच किसी ने पुलिस को भी खबर दी।

मेला प्रबंधक और तकनीकी लोगों ने झूले में आई खराबी को दूर करने की कोशिश शुरू की। इस दौरान झूले में सवार लोगों के परिजन हंगामा करने लगे थे। तकनीकी जानकारों ने झूले में आई खराबी दूर की और लोगों को सकुशल नीचे उतारा। 

Tags:    

Similar News