रविवार राशिफल: तुला, कुम्भ सहित छह राशि वालों पर रहेगी माँ लक्ष्मी की कृपा, कार्यक्षेत्र में मिलेगी सफलता... पढ़ें आज का राशिफल...

Update: 2021-10-23 18:30 GMT

राशिफल, rashifal

रायपुर 24 अक्टूबर 2021. आज सूर्योदय के समय रोहिणी नक्षत्र व चन्द्रमा शुक्र की राशि वृष में है। शनि प्रधान कुम्भ राशि मे इस समय गुरु है, वहीं शनि अपनी ही राशि मकर में अब मार्गी हैं। यह बहुत ही शुभ नक्षत्र होता है। आज तुला व कुम्भ राशि के जातक लाभान्वित होंगे। मेष व धनु राशि के जातक व्यवसाय में प्रगति करेंगे।

मेष राशि

आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। आज व्यापार के सिलसिले में आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और उनकी मदद से आप अपने व्यापार की गति को भी तेज करने में सफल रहेंगे। आज कार्यलय में आपको कुछ गुजरने की इच्छा रहेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी और उनकी मदद से आपके कैरियर में भी तरक्की होगी। विवाह योग्य के जातकों के लिए उत्तम अवसर प्रदान करेगा।

वृष राशि

आज के दिन जो लोग आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत हैं, उनके लिए उत्तम अवसर आएंगे। परिवार में भी आज किसी शुभ मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। आज आपनी दूरदर्शिता का असर अपके काम पर भी पड़ेगा, जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा, लेकिन आज परिवार में यदि कोई कलह होगी, तो उसमें आपको कुछ तनाव हो सकता है। आज यदि कोई लाभ का अच्छा अवसर आपके सामने आये, तो आपको उसे तुरंत लेना होगा। जीवन साथी के साथ आज आप मधुरता बनाए रखें, नहीं तो संबंधों में दरार आ सकती है।

मिथुन राशि

आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। आपको रेस्टोरेंट के बिजनेस में इन्वेस्ट करने में लाभ होगा। आपको अपने जीवनसाथी से कोई उपहार मिलेगा, जिससे आप दोनों के संबंध में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें, आपको लाभ मिलेगा। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। दाम्पत्य जीवन में खुशखबरी मिलेगी।

कर्क राशि

आज आपको धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अगर किसी नए व्यापार की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो राहुकाल देखकर ही शुरुआत करें। इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। बच्चे माता-पिता के साथ धार्मिक कार्यों में मन लगायेंगे। इस राशि के लोगों के जीवन में आ रही विवाह संबंधी समस्याएं आज खत्म हो जाएंगी। आज आपको मेहनत के अनुरूप ही सफलता हासिल होगी। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

सिंह राशि

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। अपने कार्यों में कामयाबी का परचम लहराएंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। पढ़ाई में अच्छे परफॉर्मेंस को देखते हुए आपके टीचर्स आपको आज क्लास में सम्मानित करेंगे। आज आप खुद को फिट महसूस करेंगे। अगर आप सामाजिक कार्यो में सहयोग देने की सोच रहे हैं, तो इससे आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। माता-पिता का आर्शीवाद प्राप्त होता रहेगा।

कन्या राशि

आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। आज विरोधी भी आपके तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ायेंगे। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेगी, ऐसा करने से आपको फायदा होगा। बच्चों का ज्यादा समय आज सोशल मीडिया पर बीतेगा, अच्छा रहेगा पढ़ाई पर ध्यान दें। महिलाएं आज अपने घर के कामों से जल्द ही फ्री हो जायेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि

आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो जाएंगे। जीवनसाथी के साथ आज लंच का आनंद उठाएंगे। आप अपने भाई बहन को खुश करने के लिए उन्हें कोई गिफ्ट देंगे। आज व्यापार में बदलाव करने की भी सोच सकते हैं, इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। लवमेट्स परिणय सूत्र में बंधने के लिए अपने घर वालों से बात करेंगे।

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। ऑफिस के किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में सहकर्मी का सहयोग मिलेगा। घर के मामले में दूसरों की राय लेने से बचें। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। आज पारिवारिक संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। जीवनाथी के साथ समय बिताकर आपको अच्छा महसूस होगा। आज आप बिजनेस को बढ़ाने के नये तरीके सोचेंगे। सेहत के लिहाज से आप तंदुरुस्त रहेंगे। आज आपको व्यापार में अचानक धन लाभ होगा।

धनु राशि

आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहे हैं। ऑफिस में आपकी क्रियेटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेंट लिए आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। आपके और भाई के बीच किसी बात को लेकर चर्चा होगी। विद्युत उपकरण खरीदने के लिए आज का दिन शुभ है। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।

मकर राशि

आज आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में सोच समझ कर ही निर्णय लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरअंदाज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए फॉर्म भरेंगे। नौकरी कर रहे लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी। आज आपकी सेहत में सुधार होगा। आज आपके कारोबार में वृद्धि होगी।

कुम्भ राशि

आपका रुझान आध्यात्म के प्रति अधिक लगा रहेगा। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। आज आप घर में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। पैसों से जुड़ी समस्या आज समाप्त हो जाएगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियों का आगमन होगा। आज आपकी सेहत में सुधार आयेगा।

मीन राशि

आज आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। आज आप नोवल पढ़कर अपना समय व्यतीत करेंगे। आज अपने जीवनसाथी को गुलाब देंगे, साथ ही आपके व्यवहार से आपका जीवनसाथी खुश होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। छात्रों को आज ऑनलाइन कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। घर के बुजर्गों का खास ख्याल रखें। आज आप अपने बढ़ते खर्च को रोकने का नया प्लान बनायेंगे।








Similar News