सुहागरात पर दुल्हन का घूंघट उठाते ही दूल्हे की निकली चीख, अगले दिन पत्नी को भेज दिया मायके, जानिए मामला

Update: 2023-06-04 07:31 GMT

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में शादी का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर दूल्हे पक्ष के लोग शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन को उसके मायके वापस लौटा दिये। दुल्हन को वापस भेजने के मामले में दोनों पक्षों का जमकर विवाद भी हुआ, अब ये मामला थाने में दर्ज है।

दरअसल, फतेहाबाद क्षेत्र के गांव के एक युवक की शादी इरादत नगर क्षेत्र में रहने वाली युवती से 20 मई को हुई थी। सुहागरात के दिन दुल्हन की हकीकत जब सामने आई तो दूल्हे के भी होश उड़ गए। दूल्हे पक्ष वाले का आरोप है कि दुल्हन किन्नर है और उसके घर वालों ने ये सच्चाई छुपाते हुए उसकी शादी उसके साथ करावा दी।

ये आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष वाले सुहागरात के अगले दिन ही दुल्हन को उसके मायके भेज दिए। इधर जानकारी मिलते ही दुल्हन पक्ष वाले बेटी के ससुराल पहुंचे और दूल्हे सहित उसके परिजनों को मनाने में लगे रहे, लेकिन बात नहीं बन पाई। अब इस मामले को लेकर दुल्हन पक्ष वाले इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। शिकायत दर्ज कर आगरा पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जूट गई है।

Full View

वहीँ, दुल्हन पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर आरोप लगाया है कि झूठे केस में बेवजह उन्हें फसाया जा रहा है। दूल्हे के घर वालों ने शादी से पहले दहेज की मांग की थी। मन-मुताबिक दहेज नहीं मिलने से उन लोगों ने इस तरह के आरोप उनके द्वारा लगाए जा रहे है।

Tags:    

Similar News