परीक्षा दिलाने जा रहे छात्रों से भरी स्कार्पियों पलटी, एक छात्रा की मौत, दो घायल....सभी जा रहे थे TET का एक्ज़ाम दिलाने

Update: 2022-01-09 07:38 GMT

बलौदाबाजार भाटापारा 9 जनवरी 2022। परिक्षा देने जा रहे छात्रों से भरी स्कार्पियों पलट गई है। इस हादसे में एक छात्र की मौत हो गई है। वहीं दो छात्र घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के मुताबिक घटना भाटापारा ग्रामीण थाना क्षेत्र की है। आज सुबह 8 बजे भाटापारा से सात छात्र जिनमें युवतियां भी थी, वो TET की परीक्षा दिलाने स्कार्पियों में सवार होकर लवण जा रहे थे। इस दौरान बलौदाबाजार भाटापारा सड़क के राजाधार मोड़ के पास उनकी गाड़ी ओवरटेक के चक्कर मे अनियंत्रित हो गई और सीधे सड़क से खेत मे जा पलटी। इस हादसे में एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इस हादसे में दो अन्य घायल हो गए। घायलों में एक छात्र की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे में मृत छात्रा का नाम ज्योति नेताम था, जो भाटापारा की रहने वाली थी।

वहीं इस हादसे के संबंध में भाटापारा ग्रामीण टीआई रोशन राजपूत ने बताया कि, सात छात्र सवार थे। चार को किसी तरह की कोई चोट नहीं आई है। घटना के बाद सकुशल छात्रों को परीक्षा देने के लिए एक्जाम सेंटर छोड़ दिया गया था। वहीं एक कि मौत हो गई है, और एक अन्य गंभीर है। फिलहाल गंभीर रूप से घायल छात्र का इलाज जारी है।

Tags:    

Similar News