कर्मचारी सस्पेंड: स्कूल में पदस्थ सहायक ग्रेड-तीन को किया गया निलंबित... गिरफ्तार होने पर शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई...

Update: 2022-04-01 15:39 GMT

बस्तर कांकेर 1 अप्रैल 2022। विकासखण्ड कांकेर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोकपुर में पदस्थ सहायक ग्रेड-तीन सागर मिश्रा को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय अंतागढ़ निर्धारित की गई है। इस अवधि में उन्हे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी।

जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर साहू ने बताया कि सहायक ग्रेड-तीन सागर मिश्रा के विरूद्ध थाना कांकेर मे अपराध पंजीबद्ध होने एवं गिरफ्तारी की सूचना प्राप्त होने के कारण निलंबित किया गया है।

Tags:    

Similar News