स्पीकर ने ली प्रश्नकाल में चुटकीः मुख्यमंत्री के सदन में आते ही उत्तेजना बढ़ जाती है, इसकी जांच करानी चाहिए
रायपुर, 14 मार्च 2022। विधानसभा में आज प्रश्नकाल में स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती मामला गूंजा। करीब 15 से 20 मिनट के सवाल-जवाब के बीच स्कूल शिक्षा मंत्री प्रेमसाय सिंह तथ्यपरक जवाब नहीं दे पा रहे थे। इसी बीच मुख्यमंत्री सदन में दाखिल हुए। जैसे ही वे कुर्सी पर बैठे, विपक्ष मंत्रीजी के उत्तर स असंतुष्ट होकर बहिर्गमन कर गया। इस पर विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने चुटकी ली, माननीय मुख्यमंत्री जी के सदन में आते ही उत्तेजना बढ़ जाती है...इसकी जांच कराई जानी चाहिए। इस पर सदन ठहाकों से गूंज उठा।