SP को हटाया गया: बेकाबू डंपर ने कांवड़ियों को रौंदा, 6 की मौत... हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर जा रहे थे...सरकार का बड़ा एक्शन
लखनऊ। हाथरस में शुक्रवार देर रात सड़क हादसे में छह कांवड़ियों की मौत के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को दो अधिकारियों का तबादला करते हुए हाथरस में नये पुलिस अधीक्षक की तैनाती की है। अपर पुलिस महानिदेशक (कार्मिक) राजा श्रीवास्तव द्वारा रविवार को जारी अधिसूचना के अनुसार, पीएसी मिर्जापुर में सेनानायक पद पर तैनात देवेश कुमार पांडेय को हाथरस के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। हाथरस के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार वैद्य को मिर्जापुर पीएसी के सेनानायक पद पर नियुक्त गया है।
दरअसल, हाथरस सादाबाद मार्ग पर संत फ्रांसिस स्कूल के निकट शुक्रवार देर रात करीब 1:30 बजे के लगभग एक डंपर ने गंगाजल लेकर जा रहे 7 कांवड़ियों को कुचल दिया। इनमें से 6 की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन ने मृतकों के शवों को उनके घर भिजवा दिया।
इस घटना के बाद परिजनों ने आगरा-ग्वालियर मार्ग पर जाम लगाकर मुआवजे के लिए हंगामा किया। जिसके बाद जिला प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की थी। इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया।
इस घटना के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए हाथरस एसपी विकास कुमार वैद्य का तबादला कलर दिया गया।