श्रद्धा मर्डर मामला: आफताब की वैन पर तलवार और हथौड़ी से हमला, हमलावर बोला-70 टुकड़े करना है आफताब के...

Update: 2022-11-28 14:23 GMT
श्रद्धा मर्डर मामला: आफताब की वैन पर तलवार और हथौड़ी से हमला, हमलावर बोला-70 टुकड़े करना है आफताब के...
  • whatsapp icon

NPG डेस्क। एफसीएल दफ्तर के बाहर श्रद्धा के हत्यारे आफताब की वैन पर हमला हो गया  है। बताया जा रहा है कि दिल्ली रोहिणी इलाके में करीब 15 से 20 हमलावर तलवारे और हथौड़ी हाथ मे लिए हमला किये। इस मामले में पुलिस ने निगम गुर्जर नाम के एक युवक को गिरफ्तार किया है।

वहीं पकड़े गए हमलावर ने कहा कि आफताब के 70 टुकड़े करने थे। 15 लोग गुड़गांव से आये थे। सभी श्रद्धा के मर्डर को लेकर आक्रोशित है। निगम गुर्जर ने पुलिस पूछताछ में कहा कि आफताब के 70 टुकड़े करने आए थे। उसने कहा कि आफताब ने हमारी-बहन बेटी के 35 टुकड़े किए थे। इसी बात से गुस्सा था। आफताब की हत्या करके ही वापस लौटना था। लेकिन पुलिस ने रोक लिया। ये सभी लोग कार से आए थे।

एक मारुति जैन कार को पुलिस ने बरामद कर लिया। निगम गुर्जर के अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस को बरामद कार में हथौड़ा, विकेट, तलवारें मिली हैं। निगम गुर्जर ने कहा- आफताब ने हमारी बहन बेटियों का कत्ल किया। हम उसी तरह घटना को अंजाम देने वाले थे। आफताब ने हमारी बहन के 35 टुकड़े किए थे, हम इसके 70 टुकड़े करते।

Tags:    

Similar News