शूट on साइट का ऑर्डर: श्रीलंका में हालात बेकाबू, PM के घर में लगाई आग; प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने के आदेश, राष्ट्रपति की अपील- शांति बनाए रखें

प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद विरोध-प्रदर्शन और तेज, हिंसा में अब तक पांच की जान गई, कई घायल

Update: 2022-05-11 05:31 GMT

NPG डेस्क, 11 मई 2022। भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका में अब हालात बेकाबू हो गए हैं। प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के इस्तीफे के बाद प्रदर्शनकारियों ने उनका मकान जला डाला। राजपक्षे परिवार के देश छोड़कर जाने की भी खबरें हैं। इस बीच हालात बेकाबू होते देखकर रक्षा विभाग ने प्रदर्शनकारियों को देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है। हालांकि, इस आदेश के विपरीत एक बड़े अधिकारी को ही प्रदर्शनकारियों की हिंसा का शिकार होना पड़ा। हवाई फायर करने पर प्रदर्शनकारियों ने हमला कर दिया, जिसमें वरिष्ठ अधिकारी घायल हो गए। इन सब परिस्थितियों के मद्देनजर कर्फ्यू की अवधि 12 मई की सुबह तक के लिए बढ़ा दी गई है।

5000 रुपए में सिलेंडर, 50 रुपए का एक अंडा, 1900 रुपए में एक किलो मिल्क पाउडर

श्रीलंका की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती गई। इसे सरकार संभाल नहीं पाई और आखिरकार गरीबी और भुखमरी की नौबत आ गई है। इस स्थिति ने भारत की भी चिंता बढ़ा दी है। बड़ी संख्या में श्रीलंकाई तमिल भारत की ओर रुख कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक मार्च में ही अधिकारियों ने आशंका जताई थी कि 4 हजार से ज्यादा श्रीलंकाई नागरिक भारत आ सकते हैं। अब ताजा हालात में यह आंकड़ा काफी ज्यादा हो सकता है। लोगों की परेशानियों को इसी से समझा जा सकता है कि एलपीजी सिलेंडर की कीमत 5000 रुपए के करीब, 1900 रुपए में एक किलो मिल्क पाउडर, 50 रुपए का एक अंडा हो गया है। अब खाने-पीने की दिक्कत होने लगी है।

Tags:    

Similar News