सेक्स रैकेट का खुलासा: घर में चल रहा था देहव्यापार, मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन महिलाएं और एक युवक को किया गिरफ्तार...

Update: 2022-03-12 12:47 GMT

जांजगीर चांपा 12 मार्च 2022। पुलिस ने एक घर मे चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन महिलाएं और एक युवक को पकड़ा है। गिरफ्तार महिलाएं बिलासपुर, बेमेतरा और बलौदाबाजार की रहने वाली है।

जानकारी के मुताबिक, शिवरीनारायण थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि, मेला ग्राउंड के पास वार्ड नंबर एक मे रहने वाली एक महिला के घर देहव्यापार चलाया जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर को छापामार कार्रवाई करते हुए घर में दबिश दी तो तीन महिलाएं और एक युवक को पकड़ा गया।

पकड़े गए सभी के खिलाफ शिवरीनारायण थाने में कार्रवाई की जा रही है।

Tags:    

Similar News