शनिवार राशिफल: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, वहीं इन्हें रहना होगा सतर्क... जानिए अन्य राशियों का हाल...
राशिफल, rashifal
Astro- 'शांति सुमन'
Aaj 13 August 2022 Ka Rashifal \ रायपुर I सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं.
आज का पंचांग :
आज 13 अगस्त शनिवार
तिथि – द्वितीया तिथि 12:53 AM तक फिर तृतीया
नक्षत्र- शतभिषा 11:28 PM तक उपरांत पूर्वभाद्रपदा
योग- अतिगण्ड
राहुकाल -09:18 AM से 10:55 AM तक
चन्द्रमा - चन्द्रमा कुंभ राशि पर संचार करेगा ।
जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले भाग्य के साथ अच्छे परिणाम मिलेंगे। आप प्रभावशाली लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। आप एक नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं और अपने लाभ को बढ़ा सकते हैं। क्रोधी स्वभाव के चलते बनते काम बिगड़ सकते हैं। पैसा कमाने की चाह में कोई गलत मार्ग पर न जायें। मौज-मस्ती पर पैसा खर्च होगा। वाहन सुख संभव है। अपने बातों से अधीनस्थों को प्रभावित करेंगे।
आज का शुभ रंग - लाल
आज का मंत्र- 7 कौड़ी मां लक्ष्मी को चढ़ाकर तिजोरी में रखेंगे तो लाभ मिलेगा।
वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज कड़ी मेहनत के साथ जारी रखें। व्यापारी कुछ सकारात्मक निर्णय ले पाएंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। कार्यस्थल पर मन अशांत रहेगा। किसी जरूरी कार्य करने से पहले बड़ो का आशीर्वाद लें। पुराने विवाद उभर सकते है। पैसों का लेनदेन आसानी से करें।
आज का शुभ रंग- क्रीम।
आज का मंत्र- कपड़े का दान करेंगे तो समृद्धि बढ़ेगी।
मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज आपके कार्यों को प्रशंसा मिलेगी। आपके काम सफल होंगे। किन्तु आपको थोड़ी सी सावधानी बरतनी होगी। कुछ अनावश्यक खर्चे भी सामने आ सकते हैं। आप जो कहते हैं, उसे पूरा भी करें। आलसी रवैये के चलते आप पीछे रह जायेंगे। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल है। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए समय मिश्रित फलदाई है।
आज का शुभ रंग- हरा।
आज का मंत्र सफेद रंग के कपड़े का इस्तेमाल धार्मिक कृत्य में करें।
कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज नौकरीपेशा जातकों के लिए भी पारिश्रमिक के संबंध में सुधार संभव है। अच्छे संबंध विकसित होंगे। लंबे समय से चली आ रही व्यापारिक समस्या का समाधान होगा। अपनी निजी जिंदगी में दुसरों को प्रवेश न दें। अपने परिवार के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझें। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। कर्ज से मुक्ति संभव है।
आज का शुभ रंग-हरा।
आज का मंत्र- चांदी का सिक्का जातक लक्ष्मी पूजन में रखेंगे तो लाभ मिलेगा।
सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आप लाभ प्राप्त करने में सक्षम होंगे। काम के लिए सराहना मिलेगी और उनकी छवि भी बढ़ेगी। सुख-सुविधा की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। संतान से विवाद संभव है। राजनैतिक संबंध मजबूत होंगे। समय के साथ स्वयं को बदलें, परिस्थितियां अनुकूल रहेगी।
आज का शुभ रंग- सफेद
आज का मंत्र- लाल कपड़ा और सुहाग सामग्री का दान करें।
कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज अपनी वाणी में मधुरता लाएं। मिले-जुले परिणाम मिलेंगे। अतिरिक्त प्रयास करने पर ही आपको सफलता मिलेगी। कार्यस्थल पर मनचाहा वातावरण मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक संकटों के चलते जरूरी कार्यों में रुकावटें आयेंगी। विवाह योग्य जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।
आज का शुभ रंग- हरा।
आज का मंत्र- नारियल का गोला में प्रवाहित करेंगे तो सेहत लाभ मिलेगा।
तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज आर्थिक मामलों में समय लगातार प्रतिकूल बना हुआ है। अत्यधिक सावधानी बरतें, किसी के बहकावे में आकर कुछ बड़े और असंगत फैसले ले सकते हैं। दिन की शुरुआत नई उर्जा के साथ होगी। सोचे हुए कार्य समय पर न होने से मन खिन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यात्रा के योग हैं।
आज का शुभ रंग- नीला।
आज का मंत्र- घर में हल्के रंग के पर्दे का इस्तेमाल करें, पॉजिटिविटी से लाभ मिलेगा।
वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज प्रेम संबंधों में लिप्त जातक अपने साथी की भावनाओं को महसूस कर पाएंगे। नौकरी चाहने वालों को सफल होने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। सामाजिक कार्यों में सम्मिलित होंगे। जरूरी कार्य के न होने से मन अशांत रहेगा। आर्थिक तंगी के चलते कर्ज लेना पड़ सकता है।
आज का शुभ रंग- गुलाबी
आज का मंत्र- लक्ष्मी पूजन करेंगे तो अचानक धन लाभ होगा।
धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज नौकरी में बढऩे के अवसर उन जातकों के लिए होंगे जो अपने वरिष्ठों के साथ व्यवहार कुशल रहेंगे। महत्वपूर्ण लोगों को नाराज न करें। भूमि-भवन से संबंधित निवेश कर सकते हैं। राज कार्य से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल चल रहा है। अपने कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद संभव है। अपनी जीवनशैली में परिवर्तन लाएं लाभ होगा।
आज का शुभ रंग- लाल।
आज का मंत्र- आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करने से शौर्य में बढोतरी होगी।
मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले नया वित्तीय व्यवहार और निवेश के सन्दर्भ में अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नही है। तनाव न लें। पूरानी बातों को भूलकर एक नई शुरुआत करें। लंबे समय से चली आ रही आर्थिक परेशानी दूर होगी। संतान सुख संभव है। विदेश यात्रा के योग है। समय रहते जरूरी कार्य पूर्ण करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
आज का शुभ रंग- लाल
आज का मंत्र- श्रीसुक्त का पाठ करेंगे तो लाभ मिलेगा।
कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज पकी आर्थिक स्थिति में सुधार संभव है। संपत्ति के सौदे आपको लाभ देंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए तरक्की के आसार बन सकते हैं।व्यापार विस्तार का मन बना रहे हैं, सफलता मिलेगी। मन में कई विचार चल रहे हैं, धीरे-धीरे उनको पूरा करें। क्रोध की अधिकता रहेगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण आप पीछे हैं। अपने इष्टदेव पर भरोसा रखें। सब आप के अनुकूल होगा।
आज का मंत्र- मंदिर जाएंगे तो बिगड़ा काम बनेगा।
मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज लोकप्रियता हासिल करेंगे, व्यापार से आपकी कमाई बढ़ेगी और आपको अधिकारियों से पूर्ण सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल नहीं है। कई दिनों से जो आप सोच रहे हैं, वह आज पूरा करने का मौका मिलेगा। स्वयं को साबित करने में लगे हैं, दूसरों को मौका दें। पूंजी निवेश के लिए समय अनुकूल नहीं है।
आज का शुभ रंग- लाल
आज का मंत्र- केसर तिलक लगाएंगे तो परेशानी दूर होगी।