सपना चौधरी की तबीयत बिगड़ी, इमरजेंसी वार्ड में कराया एडमिट, जानिए अब कैसे हैं हाल...
नईदिल्ली 6 मार्च 2022। फेमस हरियाणवी डांसर सपना चौधरी की शनिवार रात अचानक तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते रात तीन बजे उन्हें रीवा के संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। आराम मिलने का बाद उन्हें वापस होटल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सपना चौधरी को पेट में तेज दर्द था, जिसका इलाज किया गया।
एकाएक पेट दर्द की शिकायत होने पर उनके साथ के लोग घबरा उठे। उन्हें रविवार को रात में ही रीवा ले जाया गया. रीवा के एक अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया जहां उन्हें भर्ती कर लिया गया। बताते हैं कि इलाज के बाद पेट दर्द पूरी तरह ठीक हो गया। चिकित्सकों की सहमति के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया।
सपना चौधरी को रविवार को संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल में इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया- हरियाणवी डांसर सपना चौधरी को रविवार को संजय गांधी स्मृति हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले जाया गया था। उन्हें अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एडमिट कराया गया। यहां उन्हें पेट दर्द का ट्रीटमेंट दिया गया और इलाज से आराम मिलने पर उन्हें होटल भेज दिया गया।
स्टाफ ने बताया कि इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया जिसके बाद उन्हें होटल में लाया गया- डांसर सपना चौधरी पास के सतना जिले में प्रोग्राम देने आई थीं। बताया जा रहा है कि सतना के रामपुर बाघेलान में प्रोगाम करने आईं सपना चौधरी की रात में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें रीवा के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया। सपना चौधरी के स्टाफ ने बताया कि इलाज के बाद उन्हें आराम मिल गया जिसके बाद उन्हें होटल में लाया गया।