सांसद निलंबित: कांग्रेस पार्टी ने इस सांसद को किया निलंबित, पूर्व सीएम की है पत्नी...
सांसद निलंबित
डेस्क। पंजाब कांग्रेस ने पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी पटियाला सांसद परनीत कौर को पार्टी से निलंबित कर दिया है। इस बाबत पंजाब कांग्रेस ने एक प्रेसनोट भी जारी किया है। नोट में पंजाब कांग्रेस ने लिखा है...
कांग्रेस अध्यक्ष को पीसीसी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने इस बात की शिकायत की है कि परनीत कौर भाजपा की मदद करने के लिए पार्टी के विरोध में कई गतिविधियां कर रही थीं। पार्टी को लगातार ऐसी शिकायतें मिल रही थी। एआईसीसी की ओर से तुरंत इस मामले में कार्रवाई करने की बात कही गई थी। डीएसी ने इसपर विचार किया और परनीत कौर को पार्टी से तत्काल रूप से निलंबित कर दिया। साथ ही प्रेस रिलीज में बताया गया है कि परनीत कौर को तीन दिन का समय दिया गया है जिसमें उन्हें बताना है कि आखिर क्यों उन्हें पार्टी से निष्कासित नहीं किया जाना चाहिए।
मालूम हो कि पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का दामन छोड़कर अलग पार्टी बना ली थी। इसका नाम उन्होंने पंजाब लोक कांग्रेस रखा था। लेकिन विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी कमाल नहीं दिखा पाई। इसके बाद में अमरिंदर सिंह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।