10 लाख की लूट: दिनदहाड़े कैशियर से 10 लाख लूट कर भागे बाइक सवार लुटेरे, पुलिस जांच में जुटी....

Update: 2022-05-09 08:44 GMT
10 लाख की लूट: दिनदहाड़े कैशियर से 10 लाख लूट कर भागे बाइक सवार लुटेरे, पुलिस जांच में जुटी....
  • whatsapp icon

रायपुर 9 मई 2022। दिन दहाड़े प्रॉपर्टी डीलर के कैशियर से 10 लाख की लूट हो गई है। घटना के बाद मौके पर पुलिस और सायबर सेल की टीम पहुंची हुई है, जो जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, घटना गंज थाना क्षेत्र के देवेन्द्र नगर चुना भट्टी इलाके की है। देवेंद्र नगर में प्रॉपर्टी डीलर का ऑफिस है। आज दोपहर 12 बजे के करीब कैशियर आकाश यादव 10 लाख रुपए लेकर देवेंद्र नगर स्थित एचडीएफसी बैंक के लिए निकला था। इस दौरान देवेन्द्र नगर चुना भट्टीचुना भट्टी ओवर ब्रिज के नीचे बाइक सवार तीन युवक पहुंचे और उसके पास रखे बैग को छीनकर ले गए। बैग में करीब 10 लाख रुपए नगदी थी, जिसे लेकर कैशियर बैंक जा रहा था।

फिलहाल पुलिस और सायबर सेल की टीम कैशियर से पूछताछ कर रही है। वहीं पीड़ित के बताए गए हुलिए के आधार पर लुटेरों की तलाश भी जारी है।

Tags:    

Similar News