शराब दुकान में डकैती... गार्ड को बंधक बनाकर लूट ले गए कैश से भरा 2 क्विंटल वजनी लाकर, लगभग 9 लाख थी नगदी

Update: 2022-01-16 08:55 GMT

मुंगेली 16 जनवरी 2022। मस्तूरी डकैती कांड की गुत्थी अभी सुलझ नही पाई हैं और वही बिलासपुर रेंज के मुंगेली जिले में ही दूसरी बार डकैती हो गयी हैं। मुंगेली जिले के सरगांव में अंग्रेजी व देशी शराब दुकान में कल रात डकैतों ने डकैती डाल दी। हथियारबंद डकैतो ने गॉर्ड को बंधक बना लिया था। देर रात आये डकैतो ने आजु बाजू में स्थित अंग्रेजी व देशी शराब दुकान में लगे सीसीटीवी भी को तोड़ दिया हैं।

नोट गिनने वाली दोनो दुकानों में लगी मशीन को बाहर तोड़फोड़ करके फेक दिया हैं। डकैतो ने गॉर्ड को बंधक बनाने के बाद दो क्विंटल वजनी लॉकर को भी अपने साथ ले गए हैं। नगद रकम कितनी लूटी गई इस बात की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। मौके पे मौजूद पुलिस टीम गॉर्ड व शराब भट्टी कर्मियों से पूछताछ कर जानकारी जुटा रही हैं। पर सूत्रों के अनुसार करीबन साढ़े 9 लाख की नगद रकम दुकान में थी जिसे डकैत ले गए हैं।

मस्तूरी में कांग्रेस नेता के घर हुई डकैती का मामला अभी उलझा हुआ ही हैं तो वही पड़ोसी जिले में इस तरह से डकैती होना पुलिस के लिए चिंता का विषय बन गया हैं।

Tags:    

Similar News