बीईओ को हटाया: कलेक्टर के दौरे में स्वामी आत्मानंद स्कूल में मिली पेयजल की समस्या, बीईओ को हटाने के निर्देश; इन्हें मिली जिम्मेदारी

Update: 2022-06-21 10:41 GMT
रायगढ़, 21 जून 2022। कलेक्टर के दौरे में स्वामी आत्मानंद स्कूल में पेयजल की समस्या मिलने के बीईओ को हटा दिया गया है। उनके स्थान पर नई नियुक्ति भी कर दी गई है।

कलेक्टर भीम सिंह 14 जून को स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल खरसिया और यूथ सेंटर खरसिया का निरीक्षण करने गए थे। इस दौरान वहां पेयजल संकट का खुलासा हुआ। जब कलेक्टर दौरे पर थे, तब बीईओ एके भारद्वाज मौके पर नहीं थे। इस लापरवाही से नाराज कलेक्टर ने भारद्वाज को तेलीकोट हाई स्कूल का प्राचार्य बना दिया है। वहीं, मदनपुर हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य एलएन पटेल को बीईओ की जिम्मेदारी दी है।



 



Tags:    

Similar News