भीषण गर्मी से मिलेगी राहत: समय से पहले 27 मई तक दस्तक देगा मानसून, जल्‍द शुरू होगी झमाझम बारिश...

Update: 2022-05-14 09:30 GMT

नईदिल्ली 14 मई 2022। इस बार समय से पहले ही मानसून दस्‍तक देने वाला है। देश में पड़ रही भीषण गर्मी से जल्द ही लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विज्ञान विभाग नई दिल्ली ने कहा है कि इस वर्ष देश में इस साल दक्षिण पश्चिमी मानसून समय से पहले आ सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, केरल तट पर मानसून इस बार 27 मई को दस्तक दे सकता है।

IMD के मुताबिक, सामान्य तारीखों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान सागर के ऊपर 22 मई के आसपास आगे बढ़ता है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून की स्थिति और अंडमान सागर के ऊपर आगे बढ़ने से दक्षिणी अंडमान सागर में शुरुआती मानसूनी बारिश हो सकती है और फिर मानसूनी हवाएं बंगाल की खाड़ी में उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ती हैं। साल 2015 को छोड़कर बीते 17 सालों में केरल में मानसून की शुरुआत की तारीखों के आईएमडी के पूर्वानुमान सटीक साबित हुए हैं।

साल 2021 में बांसवाड़ा के रास्ते मानसून 18 जून को प्रवेश किया था, जो सामान्य तारीख 25 जून से एक सप्ताह पहले आ गया था। राजस्थान के लगभग सभी शहरों में मानसून तय समय से एक सप्ताह पहले ही डेरा डाल सकता है। आईएमडी ने 2017 में 30 मई को पूर्वानुमान जताया था, मानसून ठीक उसी तारीख को केरल पहुंचा। इसके बाद 2018 में भी पूर्वानुमान के मुताबिक, 29 मई को पहुंचा. विभाग ने 2019 में 6 जून को मानसून पहुंचने की संभावना जताई थी, लेकिन मानसून 2 दिन की देरी से 8 जून को पहुंचा. 2020 में 5 जून की संभावना थी।


Tags:    

Similar News