राहुल के लिए महा मृत्युंजय मंत्र का पाठ: कोरबा पुलिस सर्व मंगला मंदिर में करा रही महा मृत्युंजय मंत्र का अखंठ पाठ, ताकि सकुशल बाहर आए राहुल

Update: 2022-06-13 18:06 GMT

कोरबा, 13 जून 2022। राहुल साहू को बोरवेल में फंसे अब 81 घंटे बीतने को हैं। इस बीच एक महत्वपूर्ण खबर आ रही है कि कोरबा पुलिस ने सर्व मंगला मंदिर में महा मृत्युंजय मंत्र का अखंड पाठ शुरू कराया है। एसपी भोजराम पटेल ने राहुल साहू की सकुशल वापसी के लिए अखंड पाठ शुरू कराया है। इसमें पुलिस के जवान भी शामिल हैं।

बता दें कि राहुल साहू का रेस्क्यू ऑपरेशन अब अंतिम चरण में है। रेस्क्यू टीम बोरवेल के मुहाने पर पहुंच चुकी है। कुछ ही देर में राहुल को बाहर निकाल लिया जाएगा। राहुल की कुशलता के लिए लोग प्रार्थना कर रहे हैं। सोशल मीडिया के जरिए भी लोग प्रार्थना संदेश लिख रहे हैं।

Tags:    

Similar News