रविवार राशिफल: आज इन राशि वालों को होगा धन लाभ, इन्हें रहना होगा सतर्क, जाने सभी 12 राशियों का हाल

Update: 2022-08-20 23:45 GMT

Astro- 'शांति सुमन'

सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं--

आज का पंचांग :

आज 21 अगस्त रविवार

तिथि – दशमी तिथि 03:36 AM तक उपरांत एकादशी

नक्षत्र- म्रृगशीर्षा

योग- वज्र

राहुकाल - 05:15 PM से 06:50 PM तक

चन्द्रमा - 06:09 PM तक चन्द्रमा वृषभ उपरांत मिथुन राशि पर संचार करेगा।

जानिए 12 राशियों के लिए दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशिवाले इस राशि के जातक धन संबंधी परेशानियों से निजात मिलेगी। कारोबार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। कोई उलजा हुआ पारिवारिक मसला सुलझ सकता है। कामकाज की दृष्टि से आपका जीवन प्रगति के पथ पर है। कड़ी मेहनत और रचनात्मक के साथ कार्यों को अंजाम देने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। रोमांटिक जीवन के लिहाज से भी संबंधों में प्रगाढ़ता आने की संभावना है। अपने परिवार के साथ समय बिताएंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग - नारंगी

आज का मंत्र- घर के मंदिर की सजावट में पील रंग के कपड़े का इस्तेमाल करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवाले आज जातक का दिन अपनी ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में इस्तेमाल करना फायदेमंद रहेगा। कामकाज की दृष्टि से लक्ष्यों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। अपनी कार्यशैली से वरिष्ठ अधिकारियों और सहयोगियों को प्रभावित करेंगे। सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। क्रोध पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है। दोस्तों और परिजनों के साथ समय बिता सकेंगे। पारिवारिक और शादीशुदा जीवन अच्छा रहेगा

आज का शुभ रंग- सफेद।

आज का मंत्र- रविवार के दिन नमक नहीं खाएं।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज नयी ऊर्जा का प्रवाह आपको निजी एवं व्यवसायिक स्तर पर नए कार्यों से जुडऩे के लिये प्रेरित कर सकता है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, जिससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। करियर में भी आपका प्रदर्शन उम्दा रहने की संभावना है। सफलता मिलने पर विरोधी भी उत्पन्न हो जाते हैं। इसलिये वाद-विवाद से बचकर रहें। साथी का पूर्ण सहयोग मिलने और संबंधों के मधुर होने की संभावना है। नौकरी या बिजनेस के अंदर आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

आज का शुभ रंग- पीला।

आज का मंत्र सूर्य को जल चढ़ाएंगे तो अच्छा रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले आज जातक अंहकार और अति आत्मविश्वास से बचने की जरूरत है। कार्यों में सफलता मिलेगी और कैरियर को उम्मीदों के पंख लग सकते हैं। कार्यस्थल पर चीजें आपके अनुसार रहने की संभावना है। व्यवसायी बाधाओं से डरकर अपने कदम न रोकें, अन्यथा सफलता पाने से वंचित रह सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। भाइयों का साथ मिलेगा और उससे आपको फायदा भी होगा। सेहत भी अच्छी रहेगी।

आज का शुभ रंग-हरा।

आज का मंत्र- दूध में केसर डालकर पीने से सेहत लाभ मिलेगा।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले सोच-समझकर लिया गया फैसला आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल पदोन्नति के रूप में मिल सकता है। आर्थिक रूप से थोड़े मुश्किल से गुजर सकते हैं, लेकिन धीरे-धीरे गाड़ी पटरी पर लौट आने की उम्मीद है। पेट और आंखों से जुड़ी दिक्कत आपको परेशान कर सकती है, जिसके लिए सावधान रहें। परिवार में भरपूर सहयोग मिल सकता है।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र- - घर में गंगा जल छिड़केंगे तो अच्छा रहेगा।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वाले आज आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। मेहनत के चलते कारोबार में अच्छा लाभ होगा। हालांकि, खर्चों में भी वृद्धि रहेगी। परिवार में किसी से अनबन चल रही है, तो आपके संबंधों में सुधार होने की संभावना है। किसी पुराने साथी से मुलाकात भी आश्चर्यचकित करने वाली खुशी प्रदान कर सकती है। कामकाज के लिहाज से समय सामान्य रहेगा। अपने स्वास्थ्य के प्रति जरुर सचेत रहें, खान-पान का ध्यान रखें।

आज का शुभ रंग- हरा।

आज का मंत्र- रुद्राक्ष धारण करेंगे तो पैसे की कमी नहीं रहेगी।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशिवाले आज पुराने विवादों से निजात मिल सकती है। समझदारी से उठाया गया एक छोटा सा कदम दुश्मनी को दोस्ती में बदल सकता है। व्यावसायिक स्तर लक्ष्यों को हासिल करना चुनौतिपूर्ण हो सकता है। रोमांटिक जीवन आपके लिये काफी खुशमिजाज होगा। विवाहित जातकों का दांपत्य जीवन भी खुशहाल रहने और संबंधों में प्रगाढ़ता आने की उम्मीद है। आर्थिक दृष्टि से थोड़ा खर्च पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। सेहत से जुड़ी परेशानी झेलनी पड़ेगी।

आज का शुभ रंग- नीला।

आज का मंत्र- आज दुर्गा देवी के 108 नाम का जप करें, जीवन खुशहाल बनेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिवाले आज जातक ऑफिस में जिम्मेदारी मिलेगी।किसी पैतृक सम्पत्ति का लाभ हो सकता है। पैसे की चिंता थोड़ा सतायेगी, खासकर दोपहर तक आप पैसे की उलझन में रहेंगे।आस-पास सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। कार्यस्थल पर आप बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। कार्यशैली में रचनात्मकता आपको कार्यजीवन में प्रगति के लिये प्रेरित कर सकती है। व्यवसायी इस समय मुनाफा कमाने की उम्मीद रख सकते हैं।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- जातक गौशाला में दान करेंगे तो लाभ होगा।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि वाले आज का दिन निजी मामलों में दूसरों पर विश्वास कर धोखा खा सकते हैं। अपने काम को पूरा करने के लिये स्वयं पर ही भरोसा रखें। नौकरीपेशा के लिए कार्यस्थल पर काफी मुश्किलों से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति कल उत्साहजनक नहीं है। निवेश करना भी लाभदायक हो सकता है। अचानक धन लाभ और शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। परिजनों अथवा अपने चाहने वालों के साथ खुशी मनाने की कोई बड़ी योजना बना सकते हैं

आज का शुभ रंग- लाल।

आज का मंत्र- ऊं नमो भगवते वासुदेवाय से अपना कल्याण करें।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशिवाले आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बिजनेस में अच्छा फायदा होगा, लेकिन अपने काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो सकता है। हड़बड़ी दिखाने से बचें और काम में ध्यान लगाने की कोशिश करें, अपेक्षानुसार परिणाम जरुर मिलेगा। चाटुकारों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। लोगों पर जल्दी से विश्वास ना करें। किसी भी धार्मिक काम में भाग ले सकते हैं।

आज का शुभ रंग- लाल

आज का मंत्र- चावल खाने से बचेंगे तो ईश्वर की कृपा बनी रहेगी।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशिवाले आज आज सुखद समाचार मिलने की उम्मीद हैं। व्यावसायिक स्तर पर अपनी ओर से भरसक प्रयास करें, सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि किसी नई परियोजना की शुरुआत करना चाहते हैं तो उसके लिये यह समय उचित है, लेकिन तमाम पहलुओं पर अच्छे से विचार-विमर्श जरूर करें। नौकरीपेशा भी अपने प्रदर्शन को बेहतर कर सकते हैं। परिवार के सदस्यों की जरूरतों को करेंगे पूरा। सेहत से परेशान रह सकते हैं।

आज का मंत्र- मंदिर जाएंगे और सूर्य नमस्कार से दिन की शुरुआत करेंगे तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशिवाले आज व्यस्तताओं भरा हो सकता है। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। प्रियजनों के लिये समय निकाल पाना मुश्किल होगा, अपने व्यस्त कार्यक्रम में व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में संतुलन बना कर चलें। व्यवसायी किसी नई परियोजना पर काम शुरू कर सकते हैं। कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा और तय समय पर लक्ष्यों तक पंहुचने में कामयाबी भी मिलेगी। सेहत खराब रहने की संभावना है। अपने शत्रुओं पर विजय पर सकते हैं।

आज का शुभ रंग- केसरिया

आज का मंत्र- चांदी का छल्ला पहनेंगे तो लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।।

Tags:    

Similar News