आईएएस के तीन ठिकानों पर छापा: घपला और आय से अधिक संपत्ति का मामले में विजलेंस की कार्रवाई...

Update: 2022-06-11 07:41 GMT

देहरादून 11 जून 2022 उत्तराखंड में आय से अधिक मामले में आईएएस अधिकारी रामविलास यादव के ठिकानों पर विजिलेंस की टीम ने छापेमारी की है। ये छापेमारी देहरादून से लेकर लखनऊ तक की जा रही है। देहरादून में डीएसपी अनुषा के नेतृत्व में मामले में कार्रवाई चल रही है. वहीं लखनऊ में यादव के घर एएसपी रेनू लोहनी की टीम पहुंची है. जबकि गोरखपुर में विजिलेंस के डीएसपी अनिल मनराल कार्रवाई कर रहे हैं।

लखनऊ डेवलपमेंट अथॉर‍िटी (LDA) में बहुचर्चित रहे पूर्व सचिव रामविलास यादव के लखनऊ पुरनिया स्थित घर पर उत्तराखंड विजिलेंस का छापा मारा गया है। यूपी सरकार ने उनके खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। उत्‍तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार बनने पर मूल उत्तराखंड कैडर में चले गए थे. रामविलास यादव उत्‍तराखंड में समाज कल्याण विभाग में अपर सचिव हैं। 

बता दें, यूपी में तैनात रहे उत्तराखंड काडर के आईएएस अधिकारी राम विलास यादव पूर्व सपा की सरकार के काफी करीबी थे। रामविलास पूर्व में सचिव लखनऊ विकास प्राधिकरण और एडिशन डायरेक्टर मंडी परिषद रह चुके हैं। उन्होंने लखनऊ में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया था। प्रदेश में जब सरकार बदली तो का राम विलास ने अपनी तैनाती उत्तराखंड करा ली लेकिन उत्तर प्रदेश सरकार को उनकी अनियमितताओं के बारे में जानकारी मिल गई, जिसके बाद उत्तर प्रदेश शासन ने ही उत्तराखंड में आईएएस अधिकारी के खिलाफ जांच कराने के लिए कहा। इस संबंध में उन्होंने पर्याप्त दस्तावेज भी उत्तराखंड सरकार को भेजे। जांच पूरी होने पर अनियमितताएं और आय से अधिक संपत्ति का मामला सही पाया गया। 

बताया जा रहा है कि गाजीपुर ज़िला गाज़ियाबाद में भी छापेमारी को अंजाम दिया जा रहा है।


Tags:    

Similar News