राहुल को छत्तीसगढ़ियां व्यंजन इतना भाया कि सीएम भूपेश ने टिफिन में लाल भाजी, बड़ी आलू और टमाटर की चटनी से भरा टिफिन रखवा दिए विमान में
रायपुर, 3 फरवरी 2022। रायपुर के एक दिन के दौरे पर आए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने आज दोपहर के भोजन में छत्तीसगढ़ियां व्यंजन का लुत्फ उठाया। छत्तीसगढ़ की लाल भाजी, आलू बड़ी, रखिया बड़ी की सब्जी उन्हें इतनी भायी कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से इसकी तारीफ की। उन्होंने करी लड्डू के बारे में पूछा कि ये कैसे बनता है।
राहुल गांधी से छत्तीसगढ़ियां व्यंजन की सराहना सुनकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली रवानगी के समय टिफिन में लाल भाजी, आलू बड़ी, टमाटर की चटनी, दाल मखानी, पनीर मसाला रखवा दिया।