नवा रायपुर में सेवा ग्राम का भूमिपूजन 3 फरवरी को, राज्योत्सव स्थल पर प्रदर्शनी
इमेज सोर्स- NPG News
रायपुर, 28 जनवरी 2022. 3 फरवरी को राहुल गाँधी के छत्तीसगढ़ दौरा के सम्बन्ध में राज्य शासन द्वारा देर शाम बताया गया कि बहुप्रतीक्षित राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के शुभारंभ के लिए राहुल गांधी को भेजा गया है आधिकारिक आमंत्रण. उनके दौरे की आधिकारिक पुष्टि अभी होना शेष है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा 3 फ़रवरी को राज्योत्सव स्थल, रायपुर से राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना का शुभारंभ तथा नवा रायपुर में बनाए जा रहे 'सेवाग्राम' का भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा फ़रवरी के प्रथम सप्ताह में शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए प्रदर्शनी का आयोजन भी किया जाना प्रस्तावित है।