Rahul Gandhi: पैंट मोड़ कर पानी से भरे खेत में उतरे राहुल गांधी, नंगे पैर चलाया ट्रैक्‍टर, किसानों के साथ धान का गलाया रोपा...

कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी पिछले कुछ समय से लगातार लोगों के बीच पहुंच रहे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के बाद से वे कई बार ऐसा कर चुके हैं। शनिवार को शिमला जाते हुए राहुल गांधी किसानों के बीच पहुंच गए।

Update: 2023-07-08 12:33 GMT

नई दिल्‍ली। कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष आज किसानों के साथ खेत में धान का रोपा लगाते नजर आए। राहुल पैंट मोड़कर पानी से भरे खेत में उतरे और किसानों से रोपा लगाना सीखा। नंगे पैर ही उन्‍होंने खेत में ट्रैक्‍टर भी चलाया। राहुल गांधी को अचानक अपने बीच देखकर वहां के किसान भी बेहद खुश हो गए।



पार्टी नेताओं के अनुसार राहुल गांधी आज सड़क मार्ग से शिमला जा रहे थे। जीटी रोड पर कुंडली बार्डर पर हरियाणा के सोनीपत के पास एक गांव में किसानों को खेत में काम करता देख राहुल वहां रुक गए। राहुल ने अपना जूता खोला और पैंट को घुटने से ऊपर तक मोड कर पानी से भरे खेत में उतर गए। राहुल ने पहले ट्रैक्‍टर चलाकर खेत की जुलाई की। इसके बाद किसानों के साथ मिलकर धान का रोपा लगाया। राहुल ने किसानों के साथ बैठक नाश्‍ता भी किया।


कांग्रेस नेताओं के अनुसार राहुल गांधी का किसानों के बीच जाने का प्रोग्राम अचानक बना। जब वे जीटी रोड पर कुंडला बार्डर पर पहुंचे तो उन्‍होंने एनएच 48 से मुरथर की ओर गाड़ी मुडवा दिया। वहां से राहुल गांधी कुरान रोड बाइपास होते हुए गोहाना की तरफ बढ़ गए। करीब 50 किलोमीटर दूर बरोदा विधानसभा क्षेत्र के मदीना गांव पहुंचे। राहुल जब मदीना गांव पहुंचे उस वक्‍त सुबह के साढ़े छह बज रहे थे। राहुल गांधी करीब दो घंटे तक मदीना गांव में किसानों के गुजारा और करीब पौने नौ बजे वहां से लौट गए।






 


 


 

Similar News