पूर्व ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा बने मेघालय के नए राज्यपाल, सत्यपाल मलिक की चली गई गवर्नरी...

Update: 2022-10-04 08:24 GMT

NPG डेस्क। पूर्व ब्रिगेडियर बीडी मिश्रा ने मंगलवार को मेघालय के नए राज्यपाल के रूप में शपथ ले ली। सत्यपाल मलिक अब रिटायर हो गए, उनका कार्यकाल 3 अक्टूबर को समाप्त हो गया और उन्हें कोई कार्यकाल विस्तार नहीं दिया गया। उनकी जगह पर मेघालय के गवर्नर के तौर पर बीडी मिश्रा ने शपथ ली ।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया, '' मिश्रा जी को मेघालय के राज्यपाल का कार्यभार संभालने की बधाई। उनके परामर्श व समर्थन के लिए तत्पर हैं.... हम अपने सुंदर राज्य में उनका स्वागत करते हैं।''

फिलहाल, बीडी मिश्रा अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं और उन्हें मेघालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बीडी मिश्रा सेना से ब्रिगेडियर के पद पर रिटायर हुए थे। वह 2017 से ही अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल हैं। उन्होंने सत्यपाल मलिक की जगह 4 अक्टूबर को शपथ ली है।

बताया जा रहा है कि सत्यापल मलिक को मोदी सरकार का विरोध करना भारी पड़ गया जब वो जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल थे, तब उन्होंने सत्तारूढ़ दल के नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। इसके बाद जब मोदी सरकार तीन नए कृषि कानून लेकर आई तो मलिक लगातार इसका विरोध करते रहे। पीएम मोदी के खिलाफ कई विवादित बयान भी दिए। पीएम मोदी को घमंडी तक बताया था।

सत्यपाल मलिक को 2017 में बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया था। जम्मू-कश्मीर के बाद मलिक को गोवा और अंत में मेघालय के राज्यपाल का कार्यभार सौंपा गया था।

Tags:    

Similar News