मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय के पास प्रदर्शन करने पर प्रतिबंध...धारा 144 लागू, कलेक्टर ने जारी किया आदेश...पढ़ें...

Update: 2022-03-10 14:18 GMT

रायपुर 10 मार्च 2022। राजधानी में मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय के सामने धरना या प्रदर्शन करने को लेकर प्रतिबंध लगा दिया गया है। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने इस बाबत आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि, अब मंत्रालय और पुलिस मुख्यालय के 100 मीटर की दूरी तक किसी तरह के प्रदर्शन, धरना, रैली, जुलूस और घेराव की अनुमति नहीं होगी। कलेक्टर द्वारा ये निर्णय कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए लिया धारा 144 लागू किया गया है। देखें कलेक्टर द्वारा जारी आदेश...



 


Tags:    

Similar News