प्रियंका चोपड़ा बनी मां.... शादी के 3 साल बाद फैन्स को दी खुशखबरी, ऐक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की जानकारी...
मुंबई 22 जनवरी 2022. बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति व मशहूर सिंगर निक जोनस के घर खुशखबरी आई है. यह चर्चित जोड़ी अब माता-पिता बन चुके हैं। देर रात प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने वेलकम बेबी का मैसेज शेयर किया और इसके बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को उनके फैन्स ने बधाई देना शुरू कर दी. गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के तीन साल बाद उनके घर में यह खुशखबरी आई है. प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के परिवार संग फैंस और फिल्म इंडस्ट्री में खुशियों की लहर दौड़ गई है.
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के स्टार्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को बधाईयां दे रहे हैं. सभी इस बात से खुश हैं कि प्रियंका और निक का सपना पूरा हो गया है. दोनों आखिरकार मां-बाप बन ही गए. प्रियंका ने बच्चे के आगमन की खबर देते हुए एक बयान जारी किया है. इसमें उन्होंने लिखा, ''हम यह बताते हुए बेहद खुश हैं कि हमारे घर सरोगेट के जरिए बेबी आया है. हम अपने परिवार पर इस स्पेशल समय में फोकस करने के लिए प्राइवेसी चाहते हैं. शुक्रिया.''
सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आते ही इस कपल को बधाई का सिलसिला शुरू हो गया है। अभिनेत्री के इस पोस्ट पर उनके फैंस से लेकर कई सेलेब्रिटी तक कमेंट कर रहे हैं। इसके अलावा कपल के दोस्त और परिवार वाले भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं।
प्रियंका की इस पोस्ट पर ढेरों सेलिब्रिटीज ने कमेंट किए हैं. इतने सेलिब्रिटी कमेंट्स आपने शायद ही किसी पोस्ट पर देखे होंगे. बॉलीवुड और हॉलीवुड के सेलेब्स बेहद खुश हैं और प्रियंका-निक को बधाई दे रहे हैं. कटरीना कैफ, ऑक्टाविया स्पेंसर, लारा दत्ता, भूमि पेडनेकर, लिली सिंह, नेहा धूपिया, शेफाली शाह, Awkwafina, शेफ हरी नायक, विशाल भरद्वाज, मिंडी केलिंग, लिली जेम्स, सानिया मिर्जा, रेबेल विल्सन संग कई सेलेब्स प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस को बधाई दी है.
निक के भाई जो जोनस ने प्रियंका और निक दोनों की पोस्ट पर दिल के इमोजी कमेंट किया। वहीं अभिनेत्री लारा दत्ता ने लिखा, "बधाई।" इसके अलावा उनके प्रशंसक भी इस खबर से बेहद खुश हैं। कुछ समय पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं।