President Draupadi Murmu Visit in Bilaspur: रतनपुर महामाया मंदिर में 20 मिनट रुकेंगी राष्‍ट्रपति, यह है मुर्मू के बिलासपुर दौरा का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

President Draupadi Murmu Visit in Bilaspur:

Update: 2023-08-31 13:32 GMT

President Draupadi Murmu Visit in Bilaspur: बिलासपुर। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू छत्‍तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन बिलासपुर का दौरा करेंगी। इस दौरान राष्‍ट्रपति रतनपुर महामाया मंदिर पूजा-अर्चना करने भी जाएंगी।

1 सितंबर की सुबह राष्‍ट्रपति मुर्मू सुबह पौने 9 बजे राजभवन से निकल कर सीधे एयरपोर्ट जाएंगी। वहां से हेलीकॉप्‍टर से वे बिलासपुर के लिए रवाना होंगी। राष्‍ट्रपति का विशेष हेलीकॉप्‍टर सीधे पंडित सुंदर लाल शर्मा विश्‍वविद्यालय परिसर के हेलीपैड पर उतरेगा। वहां से राष्‍ट्रपति का काफिला सीधे रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जाएगा, जहां राष्‍ट्रपति मुर्मू पूजा-अर्चना करेंगी। राष्‍ट्रपति सुबह 10 बजकर 45 मिनट से 11 बजकर 5 मिनट तक करीब 20 मिनट मंदिर में रुकेंगी।

मंदिर से राष्‍ट्रपति का काफिला 11 बजकर 35 मिनट पर कोनी स्थित गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी पहुंचेगा। राष्‍ट्रपति वहां आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। यह कार्यक्रम दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक चलेगा।

दीक्षांत समारोह के बाद दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर राष्‍ट्रपति का हेलीकॉप्‍टर रायपुर के लिए उड़ान भरेगा। राष्‍ट्रपति दोपहर सवा 2 बजे रायपुर स्थित राजभवन लौट आएगीं। राष्‍ट्रपति मुर्मू शाम पौने 5 बजे राजभवन से एयरपोर्ट के लिए रवाना होगीं और सवा 6 बजे उनका विशेष विमान यहां से दिल्‍ली के लिए उड़ान भरेगा।

यह भी पढ़ें- बिलासपुर आने वाली द्रोपदी मुर्मू देश की चौथी राष्ट्रपति, पढ़िए और राष्ट्रपति कब बिलासपुर आए

बिलासपुर। राष्ट्रपति द्रोपती मुर्मू का छत्तीसगढ़ आगमन हो चुका है। आज राष्ट्रपति राजधानी रायपुर में है। वहां विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद वे रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगी। जिसके बाद कल सुबह हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के सुंदरलाल शर्मा यूनिवर्सिटी के हेलीपैड पहुंचेंगी। सबसे पहले वह रतनपुर जाकर मां महामाया के दर्शन करेंगी। फिर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। द्रौपदी मुर्मू बिलासपुर आने वाली चौथी राष्ट्रपति हैं और मां महामाया के मंदिर में दर्शन करने वाली मुर्मू देश की पहली राष्ट्रपति होंगी। ज्ञातव्य है कि द्रोपदी मुर्मू देश की 15 वीं राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।

न्यायधानी बिलासपुर में अब तक के राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह, एपीजे अब्दुल कलाम और रामनाथ कोविंद का आगमन हो चुका है। खास बात यह है कि तीनों राष्ट्रपति का आगमन गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में ही हुआ है। अब चौथी बार देश की वर्तमान राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू भी दीक्षांत समारोह में शामिल होने ही न्यायधानी बिलासपुर आ रहीं हैं। हालांकि इस दौरान राष्ट्रपति रतनपुर के प्राचीन मां महामाया मंदिर के दर्शन के लिए भी जाएंगी। वह मां महामाया के दर्शन करने वाली देश की पहली राष्ट्रपति होंगी। इस खबर को विस्‍तार से पढ़ने के लिए यहां क्‍लीक करें

यह भी पढ़ें- राष्‍ट्रपति कल करेगीं रतनपुर महामाया मंदिर में दर्शन, जानिए...क्‍यों प्रसिद्ध है यह मंदिर

बिलासपुर। छत्‍तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर आईं राष्‍ट्रपति द्रोपदी मुर्मू अपने प्रवास के दूसरे और अंतिम दिन 1 सितंबर को पूजा अर्चना करने रतनपुर स्थित महामाया मंदिर जाएगीं। 11वीं शताब्‍दी में बने इस मंदिर का माता सती से संबंध हैं। यह मंदिर हिंदु धर्म के 51 शक्ति पीठों में शामिल हैं। राष्‍ट्रपति मुर्मू धार्मिक प्रवृत्ति की महिला हैं। रायपुर पहुंचते ही वे सबसे पहले गजन्‍नाथ मंदिर दर्शन करने गईं। कल 1 सितंबर को अपने प्रवास के दूसरे दिन वे महामाया माता के दर्शन करने जाएगीं। रतनपुर स्थित महामाया मंदिर शक्ति पीठों में शामिल हैं। देश-विदेश से श्रद्धालु वहां दर्शन करने आते हैं। एनपीजी की इस विशेष रपट में पढि़ए माता महमाया की पूरी कहानी। आगे पढ़ने के लिए यहां क्‍लीक करें

यह भी पढे- राष्‍ट्रपति बोलीं- छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ के दौरे पर आई राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज यहां शांति सरोवर मे आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्‍होंने अपने भाषण की शुरुआत ‘जय जोहार’ से की। उन्‍होंने कहा कि मैं यहां पहले भी आ चुकी हूं, ये जगह मेरे लिए नई नहीं है. मुझे फिर से यहां बुलाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। एक कहावत बहुत प्रसिद्ध है कि ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’।

राष्‍ट्रपति मुर्मू ने ब्रह्मकुमारी परिवार के काम की सराहना करते हुए कहा कि पूरी मानवता के कल्याण के लिए ब्रह्मकुमारी परिवार बहुत अच्छा कार्य कर रहा है। मैं इसके लिए बधाई देती हूं। सकारात्मक परिवर्तन को लेकर ओडिशा में यह कार्यक्रम शुरू हुआ है और मैं आज यहाँ आप सभी के बीच में भी हूं। आगे पढ़ने के लिए यहां क्‍लीक करें

Tags:    

Similar News