PM Narendra Modi Visit in Raipur: PM मोदी की सभा में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी बस हाइवा से टकराई, 3 की मौत, 6 घायल

Update: 2023-07-07 03:26 GMT

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बड़ी खबर निकालकर सामने आई है। मोदी की सभा मे शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं से भरी बस हाइवा से टकरा गई। हादसे में तीन कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। छह अन्य लोग घायल है, जिसमे से तीन गंभीर है।

जानकारी के मुताबिक, घटना बिलासपुर के बेलतरा के पास की है। आज पीएम मोदी की सभा रायपुर के साइंस मैदान में होनी है। इसमें शामिल होने अम्बिकापुर से 40 कार्यकर्ता बस में सवार होकर निकले थे। बताया जा रहा है कि रास्ते मे जमकर बारिश हो रही थी। जिसके चलते बस ड्राइवर को झपकी आ गई और आगे चल रही हाइवा से बस की जोरदार भिड़न्त हो गई।

हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। दो कार्यकर्ताओं की मौत हो गई। घटना आज सुबह पांच बजे की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर बिलासपुर पुलिस पहुंची और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल भेजा गया। मृतकों की शिनाख्त के बाद शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। बस सवार सभी विश्रामपुर के शिवनंदनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ता है।

मृतकों में जयनगर थाना क्षेत्र के ग्राम जंमदई निवासी सज्जन पिता सोहन उम्र 30 साल, रूपदेव पिता सोनसाय उम्र 55 वर्ष, अकरम रजा पिता मोह्हम्मद इसरार 28 वर्ष निवासी ग्राम अरा, थाना राजपुर बलरामपुर शामिल है। घायल लीलू गुप्ता भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्रामपुर सहित पांच घायलों का अपोलो अस्पताल बिलासपुर में इलाज चल रहा है।

Tags:    

Similar News