प्रधानमंत्री इमरान खान होंगे गिरफ्तार?...इमरान खान के चैंबर के बाहर हाई सिक्योरिटी, थोड़ी देर में शुरू होगा मतदान

Update: 2022-04-03 06:57 GMT

नईदिल्ली 3 अप्रैल 2022 पाकिस्तान में राजनीतिक हलचल तेज हैं। आज प्रधानमंत्री इमरान खान को देश के सामने अपनी लोकप्रियता और ताकत को साबित करना होगा। वहीं इमरान खान ने देशभर में प्रदर्शन का आह्वान किया है। किस्तान की विपक्षी पार्टियों पीएमल-एन और पीपीपी ने इमरान खान की सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाकर कहा है कि इमरान संसद में बहुमत खो चुके हैं और उन्हें तत्काल इस्तीफा देना होगा।

अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए नेशनल असेंबली में अब तक 198 सांसद पहुंच चुके हैं। इसमें 22 सांसद पीटीआई के हैं। वहीं 176 सांसद विपक्ष के हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इमरान खान असेंबली की कार्यवाही में शामिल नहीं होंगे।

पाकिस्तान के सियासी घटनाक्रम के बीच पंजाब प्रांत के गवर्नर को सुबह हटा दिया गया था। इसके बाद वहां पर नए गवर्नर उमर सरफराज चीमा की नियुक्ति की गई है। अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले पीएमएल-एन नेता मरियम नवाज ने कहा कि, अच्छे दिन आने वाले हैं। पार्टी की ओर से 174 सांसदों की सूची भी जारी की गई है, जो विपक्ष के समर्थन में हैं।

पीएमएल-एन नेता मरियम औरंगजेब ने दावा किया है कि, विपक्ष के पास 174 सांसद हैं। सरकार बनाने के लिए 172 सांसदों की जरूरत है। अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली के सत्र से पहले स्पीकर को हटाने का प्रस्ताव पेश किया गया है। यह प्रस्ताव विपक्ष के सदस्य द्वारा पेश किया गया है। उन्होंने पाकिस्तान की नेशनल असेंबली के अध्यक्ष असद कैसर को हटाने की मांग की है।

अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले पाकिस्तान के गृहमंत्री शेख रशीद खान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि, प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार किया जा सकता है। 

Tags:    

Similar News