PHOTO-यूक्रेन की ब्यूटी क्वीन: खूबसूरत हसीना' ने उठाई बंदूक...मिलिट्री यूनिफॉर्म पहनकर रूस को दिया चैलेंज..

Update: 2022-02-27 13:03 GMT

नईदिल्ली 27 फरवरी 2022। मिस ग्रैंड यूक्रेन रह चुकी अनास्तासिया लेना ने रूस के खिलाफ हथियार उठा लिया है। हाई हिल्स की जगह लड़ाकू बूट्स पहन लिए हैं। अनास्तसिया यूक्रेनी सेना में शामिल हो गई है। 

बता दें कि अनास्तासिया लेना 2015 में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट में यूक्रेन की प्रतिनिधि थीं। यूक्रेनी सेना में शामिल होने की जानकारी अनास्तासिया लेना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। 


लेना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बताया कि उन्होंने अपने 'घर' की रक्षा के लिए हथियार उठा लिए हैं.


हथियारों के साथ उनकी तमाम तस्वीरें वायरल हो हुईं हैं.


एक और पोस्ट में अनास्तासिया ने कहा- 'हमारी सेना इस तरह से लड़ रही है कि NATO को यूक्रेन में शामिल होने के लिए अप्लाई करना चाहिए.' इतना ही नहीं Anastasiia ने यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy की फोटो भी शेयर की और उन्हें एक 'सच्चा और मजबूत नेता' बताया.



अनास्तासिया के इंस्टाग्राम पर 75,000 फॉलोवर्स हैं. वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं.

Tags:    

Similar News