मेष, मिथुन, कर्क और कुंभ समेत इन पांच राशि के लोगों को मिलेगा भाग्य का साथ... आमदनी बढ़ेगी, पढ़िए पूरा राशिफल...
राशिफल, rashifal
रायपुर 22 अक्टूबर 2021. कार्तिक कृष्ण पक्ष द्वितीया, शुक्रवार, 22 अक्टूबर 2021 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष राशि
बुद्धि का प्रयोग करें। व्यापार ठीक चलेगा। दिन शुभ रहेगा। लाभ होगा। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में विशेषकर स्त्रियां सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी।आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप कुछ धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिसका आपको आगे चलकर लाभ भी अवश्य मिलेगा, अगर आप किसी व्यापार को करते हैं, तो आप उसमें आज कुछ बदलाव करने की सोच सकते हैं, जिसके कारण आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने हंसमुख स्वभाव के कारण उन्हें मनाने में कामयाब रहेंगे। यदि आपको कोई सेहत से संबंधित समस्या है, तो उसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें, नहीं तो वह भविष्य में किसी बड़ी बीमारी का रूप ले सकती है।
वृष राशि
आज आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा, जिसके कारण आप चिड़चिड़ा सा महसूस करेंगे, लेकिन ऐसे समय में भी आपको ध्यान रखना होगा व धैर्य और शांति से काम लेना होगा। यदि आज आपको कोई भला बुरा कहे, तो वह भी आपको शांत रहकर सुनना होगा, लेकिन यदि आज आप किसी नए निवेश को करने की सोचेंगे, तो वह आपको भविष्य में भरपूर लाभ दे सकता है। यदि आज कोई दुखद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो उसमें आपके पड़ोसी भी आपके साथ खड़े नजर आएंगे। संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है।
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है, क्योंकि आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसमें आप सफलता अवश्य हासिल करेंगे, इसलिए आज आप उसी कार्य को करने की पहले कोशिश करें, जो आपको अत्यधिक प्रिय हो। व्यवसाय कर रहे लोगों को अपने संबंधियों के कारण कुछ परेशानी हो सकती है, लेकिन वह बातचीत से हल हो जाएगी। कार्यक्षेत्र में भी आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त होने के योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन आपको आज किसी भी फैसले को जल्दबाजी में नहीं लेना है, नहीं तो वह आपके लिए भविष्य में कोई बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।
कर्क राशि
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। रिश्तेदारों का घर पर आना-जाना लगा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। दाम्पत्य जीवन में मिठास बनी रहेगी। रुके हुए पैसों को पाने के लिए कोई नया प्लान दिमाग में आयेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको काम के लिये वाहवाही मिलेगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
सिंह राशि
आज कार्यक्षेत्र में नये विचारों का समावेश होगा। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज जिस काम से यात्रा करेंगे, उसमें कामयाबी हासिल होगी। कार्यों में जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। अधिकारी वर्ग आपके काम से प्रसन्न होंगे।
कन्या राशि
आज उच्च अधिकारी से अच्छे रिश्ते बनाये रखने का प्रयास फलदायक होगा। आज आपको किसी मित्र से सहयोग मिलेगा। करियर में तरक्की के योग बने हुए है। ऑफिस में माहौल अनुकूल बना रहेगा। आज आपको प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी और बच्चों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जायेंगे। पहले से लिये गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे।
तुला राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। छात्रों के लिये आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें सफलता मिलेगी। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। लवमेट्स के रिश्तों में मजबूती आएगी। आज व्यापार में अच्छी आमदनी होगी। जीवनसाथी से कोई खूबसूरत उपहार मिलेगा।
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको किसी काम में अपने जीवनसाथी की मदद मिलेगी। परिवार में सुखद वातावरण का माहौल बना रहेगा। प्रोफेसरों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी।
धनु राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज मित्रों से मेल-जोल बढ़ेगा। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे। आज आपका संपर्क किसी उच्च अधिकारी से होगा। आज मन स्थिर न होने के कारण कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा। लवमेट्स के रिश्तों में थोड़ी नोक-झोक होगी। कार्यों को पूरा करने में भाई-बहन से आपको मदद प्राप्त होगी।
मकर राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी विशेष काम में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के चांस बन रहे हैं। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी अच्छे कॉलेज में एडमिशन मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। किसी खास व्यक्ति की राय आपके काम के लिये कारगर होगी।
कुंभ राशि
आज आपका दिन बहुत ही शानदार रहेगा। भाग्य का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। आज पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा। किसी बड़ी बिजनेस मीटिंग में अपनी बात रखने का मौका मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों की पदोन्नति होगी।
मीन राशि
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। कार्य को पूरा करने में किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज किसी को भी अपनी सलाह देने से बचें। आज आप कोई जटिल समस्या सुलझाने में सफल होंगे।