पेंशन को लेकर सीएम भूपेश का केंद्र पर बड़ा आरोप, कर्मचारियों का जमा पैसा वापिस नहीं कर रही सरकार

Update: 2022-06-25 09:48 GMT

रायपुर 25 जून 2022। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज केंद्र पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र सरकार हमारे कर्मचारियों का जमा पैसा वापिस नहीं कर रही है।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के रवाना होते समय मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, पहली बात तो ये हैं कि, इन्होंने पेंशन खत्म किया। राजस्थान सरकार और हमने ओल्ड पेंशन स्कीम लागू की। हम अभी चिट्ठी लिख रहें हैं कि हमरा पैसा वापस दे दो तो अभी तक दिये भी नहीं है। हमारे कर्मचारियों का जो पैसा जमा हैं, सेंट्रल गवर्नमेंट के पास उसको वापस मांग रहें है तो अभी तक वापस नहीं दिया।

Full View

अब ये हैं कि पहले वन रैंक वन पेंशन करत थे, अब नो रेक नो पेंशन। कोई रेंक ही नहीं तो पेशन भी नहीं है। पहले आदमी 60 साल में रिटायर्ड होता था, 58 साल में 62 साल में रिटायर्ड होते थे, तब तो दादा नाना बन चुके होते थे तब रिटायर्ड होते थे। अब तो शादी के कार्ड में लिखेगा भूतपूर्व अग्निवीर। 21 साल में ही वह भूत हो जाएगा। छह महीने की ट्रेनिंग और साढ़े तीन साल सर्विस के बाद उनको रिटायर करके क्या देंगे? 12 लाख रुपए। शादी किए, रिसेप्शन में ही 12 लाख खत्म हो जाएंगे।

Tags:    

Similar News